Kisan Ki Baat Radio Program: किसानों के लिए खुशखबरी आ गई है। 'मन की बात' के बाद अब किसानों के लिए 'किसान की बात' रेडियो पर शुरु होने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों के हित में वैज्ञानिक ज्ञान पहुचांने के उद्देश्य से इस मासिक रेडियो कार्यक्रम को शुरु किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस कार्यक्रम में किन बातों पर जोर दिया जाएगा।

वैज्ञानिक प्रगति और कृषि में अत्याधुनिकता बढ़ाने पर होगा जोर (Radio Program For Farmers)
इस पहल का उद्देश्य कृषि करने के तरीकों का आधुनिकीकरण करना और किसानों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक जानकारी से सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, विभाग के अधिकारी और स्वयं मंत्री शामिल होंगे, जो वैज्ञानिक प्रगति पर किसनों महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात (Kisan Ki Baat)
शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, किसानों को वैज्ञानिक लाभों को तेजी से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि किसानों को अक्सर जानकारी की कमी होती है, जिसके कारण कीटनाशकों का गलत उपयोग होता है और इस पर ध्यान देना चाहिए।
कृषि क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार
शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की जरूरतों के साथ जोड़ने और किसानों के बीच चर्चा को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया और 'किसान की बात' भारत के कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों की मौजूदगी में शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारा लक्ष्य भारत को 'वर्ल्ड फूड बास्केट' में बदलना है और इस अवसर पर उन्होंने नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम (NPSS) का भी शुभारंभ किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और बताया कि पिछली सरकारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसानों को आमंत्रित करना नज़रअंदाज़ कर दिया था।
इस कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी के साथ-साथ आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक भी शामिल थे। इस कार्यक्रम से किसानों को बढ़ावा मिलेगा और उनकी परेशानियों का भी समाधान होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications