
Government Scheme : गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। आज हम सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में बात करने वाले है। इस योजना का नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हैं। जिस योजना को पहले आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता था। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार की तरफ से की गई थी। वर्ष 2018 में शुरू हुई इस योजना का लाभ अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग उठा चुके है। इस योजना के तहत जो लाभार्थी है। वो किसी भी अस्पताल में 5 लाख रु तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता है। इसके लिए उसको एक भी रूपये को खर्च करने की जरूरत नहीं है। हालंकि इस योजना के लिए हर कोई व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता है। इस योजना का फायदा सरकार को तरफ से भारत के गरीब के लोगो को दिया जाता है। आइए जानते है इसके बारे में।
आयुष्मान कार्ड
इस योजना के जो लाभार्थी है उन लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जारी किया जाता है, इस कार्ड के जरिए लाभार्थी अस्पताल में जाकर पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इसके लिए पात्रता चेक करना चाहते है, तो फिर आप इसको आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
आवेदन कौन कर सकता है
अगर आपकी आयु 18 साल से अधिक हैं, तो फिर आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही आप नाम एसईसीसी-11 में होना चाहिए।
आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें पात्रता
आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो फिर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पीएमजेएवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। इसके बार आपको एम आई एलिजिबल का चयन करना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आप कैप्चा दर्ज करें। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद आपके स्क्रीन में एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यह पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। राशन कार्ड और मोबाइल नंबर आपको राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और फिर सर्च करना है। यह पर आपको पात्रता दिख जायेगी। इसके अलावा आप दूसरे तरीके से भी पात्रता को चेक कर सकते है। इसके लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां जाकर भी अपनी पात्रता को चेक कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications