नई दिल्ली, सितंबर 11। देश में इस वर्ष गर्मी बहुत अधिक थी। जिसने लोगों को बहुत परेशान कर दिया। इस दौरान बिजली की कटौती से तो परेशानी और बढ़ गई है। जहां एक तरफ बहुत गर्मी है और इधर पावर कट ने लोगों को बहुत परेशान किया। वही एसी का अधिक उपयोग करने से बिजली का बिल भी बहुत अधिक आया है और अब बरसात के मौसम में तो अक्सर बिजली चली जाती है। ऐसे में आप ग्रीन एनर्जी की सहायता अधिक बिल और बिजली की कटौती की समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप आपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवा सकते है। इसके लिए आपको सरकार भी सहायता प्रदान करती है।
सब्सिडी देती है सरकार
आप आपके घर की छत पर आसानी से सोलर पैनल लगवा सकते है और बिजली पैदा कर सकते है। इसके लिए आपको सरकार को तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है।जिससे आपकी लागत भी कम हो जाती है तो फिर चलिए जानते है। इसको लगवाने में कितना खर्चा आएगा और सरकार इसमें कितनी सब्सिडी देगी।
ये काम पहले करें
यदि आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का विचार कर रहे है तो इससे पहले आप पता कर ले की आपको कितनी बिजली की जरूरत होगी। आपके घर में कितने उपकरण है। जो बिजली से चलते है। यदि आपके घर पर 2 पंखे और फ्रिज, 6 से 8 एलईडी लाइटें, 1 पानी की मोटर और टीवी जैसे उपकरण बिजली से चलने वाले हैं, तो आपको प्रत्येक दिन 6 से 8 यूनिट बिजली की जरूरत होगी। आपको 6 से 8 यूनिट डेली उत्पन्न करने के लिए 2 किलोवाट के सोलर पैनल को छत पर लगवा सकते हैं। जिसमें आपको डेली आपकी जरूरत के हिसाब से बिजली मिल जायेगी।
सोलर पैनल कहां से लगवाएं
आप सोलर पैनल को किसी भी डिस्कॉम के पैनल में शामिल विक्रेता से अपने घर की छत पर लगवा सकता है। इसके बाद आप सब्सिडी के लिए भी आवेदन कर सकते है। यदि आप इसको डिस्कॉम में शामिल विक्रेता से लगवाते है तो आपको रूफटॉप सोलर का पांच वर्ष तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी उनकी होती हैं।
सब्सिडी कितनी मिल रही
इसमें सब्सिडी की बात करें तो आपको 3 किलो वाट के सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने पर सरकार की तरफ से 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है और यदि आप 10 किलो वाट तक का सोलर पैनल लगवाने है तो आपको 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है।
लागत कितनी आएगी
इसको लगवाने की लागत की बात करें तो यदि आप 2 किलोवाट का सोलर पैनल अपने घर की छत पर लगवा रहे हैं, इसके लिए आपको लगभग 1.20 लाख रुपये तक खर्चा आएगा और आपको इसमें 40 प्रतिशत सब्सिडी मिल जायेगी मतलब आपको केवल 72 हजार रु ही लागत रह जायेगी। इसकी लाइफ की बात करें तो सोलर पैनल की लाइफ 25 वर्ष तक की होती है। आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होगा और आपको 25 वर्ष तक इससे निजात मिल जायेगी।
अप्लाई कैसे करें
1. सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाना होगा।
2. उसके बाद अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप पर क्लिक करना होगा।
3. उसमें नया पेज ओपन होगा उसमें आपने अपने राज्य के अनुसार लिंक पर क्लिक करें उसके बाद फॉर्म खुल जायेगा।
4. इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी।
5. सोलर पैनल लग जाने के 30 दिनों के भीतर आपके खाते में सब्सिडी की राशि डाल दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications