Government General Insurance: सरकार ने पब्लिक इंश्योरेंस कंंपनियों को मुनाफे में ध्यान देने को कहा है. इन इंश्योरेंस कंपनियों में नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस शामिल हैें. सरकार ने इन्हें आदेश दिया है कि वे हेल्थ और कार इंश्योरेंस से खुद को बाहर निकाले. क्योंकि सरकार का मानना है कि इसे कंपनियों को ज्यादा मुनाफा नहीं मिल पाता है. जिसके कारण उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ रहा है.

केंद्रीय सरकार ने सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों के मुनाफे को लेकर चिंता जताई है. हाल ही में सरकार ने तीन पब्लिक इंश्योरेंस कंपनियां- नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को 7,250 करोड़ रुपये दिए हैं.
इन तीनों के अलावा नयू इंडिया एश्योरेंस पहले से ही प्रॉफिट में चल रही है.
अबतक कंपनियों का प्रदर्शन क्या रहा?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार इन तीन पब्लिक इंश्योरेंस कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है. इन कंपनियों में शामिल ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में प्रॉफिट कमाया है. ओरिएंटल कंपनी को इस वित्तीय वर्ष 18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. पिछले साल यानी वित्तीय वर्ष 2023 में यह कंपनी 5000 करोड़ रुपये घाटे में थी.
वहीं बात करें नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की तो, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने 3800 करोड़ रुपये से घाटा कम करके 187 करोड़ रुपये कर दिया है. इसके अलावा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने 2800 रुपये से घाटा कम करके 800 करोड़ रुपये तक कर दिया है.
वहीं सरकारी बीमा कंपनी, न्यू इंडिया एश्योरेंस का मुनाफा बढ़कर 1,100 करोड़ रुपये हो गया है. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि यह कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड है.
कंपनियों में निकलेगी बम्पर भर्तियां
वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी (Vivek Joshi) ने कहा कि वे पब्लिक इंश्योरेंस कंपनी में ध्यान दे रहें है. उन्हें कहा कि इन कंपनियों में बहुत से कर्मचारी रिटायर हो गए है. इसलिए सरकार ने कंपनियों को ये भी आदेश दिया है कि वे अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भर्ती निकाले.
पहले यह कंपनिया अपना बिजनेस बढ़ाने पर फोकस कर रही थी. लेकिन अब ये बिजनेस बढ़ाने की जगह मुनाफे पर ध्यान देगी.
More From GoodReturns

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
