पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। लेकिन पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम आदमी को कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। लेकिन पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम आदमी को कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। अच्छी बात तो ये है कि चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनावों से पहले सरकार 5 राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर सकती है।

जी हां अगर क्रूड की कीमतें इसी लेवल पर बनी रहती हैं तो पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम कर सकता है। अगर सरकार टैक्स कम करती है तो इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव 27 मार्च को शुरू होगा और 2 मई को खत्म होगा। चुनाव प्रचार के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष बीजेपी को घेर सकती है।
केंद्र सरकार भी इस बात को भलि-भांति समझ रही है और इसलिए सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करने का विचार कर रही है।
कच्चे तेल की कीमत 70 रुपए डॉलर प्रति बैरल
वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत 70 रुपए डॉलर प्रति बैरल है। इसके अलावा भारत में भी पिछले 9 दिनों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन 9 दिनों को छोड़ दें तो पिछले कुछ महीनों में तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर की दर से भी बेचा गया है। ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर जनता में गुस्सा है और इसका असर विधानसभा चुनावों में न हो इसलिए सरकार तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करने का विचार कर रही है।
सरकार पेट्रोल-डीजल पर इतना वसूलती टैक्स
फिलहाल केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल पर 60 फीसदी और डीजल पर 54 फीसदी टैक्स वसूलती हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, 1 मार्च 2021 तक पेट्रोल का बेस प्राइस 33.26 रुपए प्रति लीटर रहा। 0.28 रुपए प्रति लीटर ढुलाई का खर्च, 32.90 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी और 3.69 रुपए प्रति लीटर डीलर का कमीशन लगता है। इसके अलावा राज्यों की तरफ से 21 रुपए प्रति लीटर का VAT लगता है। पेट्रोल का बेस प्राइस 34.97 रुपए प्रति लीटर है। ढुलाई का खर्च 0.25 रुपए प्रति लीटर, 31.80 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी और डीलर का कमीशन 11.94 रुपए प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

28 जुलाई को ITR भरा था? आज रात तक e-verify नहीं किया तो रिटर्न हो जाएगा अमान्य!

ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 अगस्त: गलतियों से बचने के लिए देखें ये जरूरी चेकलिस्ट

31 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज है ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख, वरना अटक सकता है रिफंड!

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications