सोने के गहनों की खरीदार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने एक नया मोबाइल ऐप बीआईएस-केयर लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: सोने के गहनों की खरीदार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने एक नया मोबाइल ऐप बीआईएस-केयर लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से ग्राहक आईएसआई और हॉलमार्क क्वालिटी सर्टिफाइड प्रॉडक्ट्स की प्रमाणिकता जांच सकेंगे। इसके अलावा मंत्री ने मानकीकरण, कन्फर्मिटी असेसमेंट और ट्रेनिंग के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) का पोर्टल भी लॉन्च किया।

वहीं कंज्यूमर्स व स्टेकहोल्डर्स www.manakonline.in के जरिए लॉग इन कर सकेंगे। मालूम हो कि पासवान ने कहा कि बीआईएस-केयर मोबाइल ऐप पर ग्राहक आईएसआई और हॉलमार्क क्वालिटी सर्टिफाइड प्रॉडक्ट्स की प्रमाणिकता जांच सकते हैं और गड़बड़ मिलने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है और इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन पर चलाया जा सकता है। यह गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। ऑनलाइन Gold : Tanishq वीडियो कॉलिंग के जरिए दे रहा सोना खरीदने का मौका ये भी पढ़ें
ग्राहकों को मानकों के बारे में जानना जरूरी
बता दें कि लॉन्च के बाद पासवान ने कहा कि सरकार ने ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए कई कदम उठाए हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ग्राहक मानकों और क्वालिटी प्रॉडक्ट्स के बारे में जागरुक हों और स्टैंडर्ड्स पर खरा न उतरने वाले प्रॉडक्ट्स को बाहर करने की हमारी कोशिशों का हिस्सा बनें। बीआईएस मानक सेट करने वाले देश का राष्ट्रीय संगठन है। अब तक यह 358 प्रॉडक्ट्स के लिए 20866 मानक और अनिवार्य मानक सेट कर चुका है। भारत में 1955 से इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स के लिए आईएसआई मार्क एक स्टैंडर्ड कंप्लायंस मार्क है। वहीं गोल्ड ज्वैलरी की गुणवत्ता के सर्टिफिकेशन के लिए हॉलमार्क है।
यहां से करें बीआईएस केयर मोबाइल एप लॉन्च
एप की एक और विशेषता ये है कि अगर आपको सामान नक़ली दिखता है तो तुरन्त उसी वक़्त इस एप से अपनी शिकायत भी दर्ज़ करा सकेंगे।
मोबाइल एप को किसी भी एंड्रायड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। एप फ़िलहाल हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।
इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग की अनिवार्यता 1 जून तक बढ़ी
कोरोना काल में सराफा कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने 20 कैरेट में सोने के गहने और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग को विस्तार दे दिया है। अब एक जून 2021 तक कारोबारी 20 कैरेट सोने के गहनों को बेच सकेंगे। सरकार ने पिछले दिनों 20 कैरट जेवर की हॉलमार्किंग डिलीट कर दी थी। 20 कैरेट क स्टॉक निपटाने के लिए कारोबारियों को 15 जनवरी 2021 का समय दिया था। हॉलमार्किंग को स्थानांतरित करने और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के साथ खुद को पंजीकृत करने के लिए ज्वैलर्स को एक साल से भी कम समय दिया गया था। अब एक जून 2021 के बाद देश में सोने के आभूषणों के लिए तीन श्रेणियां तय होंगी, जिसमें 14, 18 और 22 कैरट में ही सोने के आभूषण बनाए जा सकेंगे। देश में फिलहाल 40 फीसद स्वर्ण आभूषण हॉलमार्किंग वाले बनाये और बेचे जा रहे हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
