नई दिल्ली, सितंबर 3। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो फिर आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका आया है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की और से मैनेजर पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की शुरुवात 27 अगस्त 2022 से हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। इसमें जाकर आप आवेदन कर सकते है।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। आप recruitmentfci.in पर जाए। उसके बाद आप होम पेज पर पब्लिक नोटिस वाले लिंक पर क्लिक करें और फिर आपको एफसीआइ कैटेगरी-।। जोन-वाइस रिक्रूटमेंट ऑफ मैनेजमेंट ट्रेनीज/ मैनेजर के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको क्लिक हर न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आप उसमे मांगी गई सभी जानकारी भरकर रजिस्टर कर ले। रजिस्ट्रेशन के बाद अब आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है।
क्या है योग्यता
इस पद के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएशन या पीजी या सीए, आइसीडब्ल्यूए, सीएस एक्जाम पास होना चाहिए साथ की उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
आवेदन फीस कितनी है
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर पद में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 800 रुपये का शुल्क भरना होगा। फीस संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी।
क्या है फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एक सांविधिक निकाय है जिसे वर्ष 1965 में भारतीय खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के तहत स्थापित किया गया था। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया देश में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह खाद्यान्नों को खरीद कर उन्हे गोदामों में भंडारित करता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
