Government Jobs 2024: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। इस भर्ती में कई पदों पर आवेदन स्वीकार किया जा सकता है। एनएचएआई ने जनरल मैनेजर (तकनीकी), डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) और मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर 50 से अधिक पोजिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

इस नौकरी के लिए कब तक अप्लाई कर सकते हैं?
NHAI भर्ती 2024 नोटिफिकेशन अनुसार, योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जनरल मैनेजर (टेक्निकल) के 20 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) के 20 पद और मैनेजर (टेक्निकल) के 20 पद पर भर्ती होगी।
आवेदन करने के लिए होनी चाहिए ये योग्यता
मान्याता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा पद के अनुसार वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। आवदेकों की आयु सीमा 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। पद के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
पदों के अनुसार सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल मैनेजर (तकनीकी) की सैलरी 123100-215900 रुपये तक निर्धारित की गई है। डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) पद पर चयनित लोगों की सैलरी 78800-209200 रुपये तक (लेवल-12) है। मैनेजर (तकनीकी) पद पर सैलरी 67,700- 2,08,700 रुपये तक (लेवल-11) है।
ऐसे करें इस नौकरी के लिए अप्लाई
एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के बाद, भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और जरूरी डॉक्यूमेट्स को डीजीएम (एचआर/एडमिन.) - III, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर जी5 और 6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली - 110075 पते पर भेजें। इसके अलावा आप नोटिफिकेशन पर इस नौकरी के लिए अधिक जानकारी को हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications