सोने में इनवेस्टमेंट शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो सरकार आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। सरकार ने गोल्ड बांड्स 2020-21 (सीरीज X) का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: सोने में इनवेस्टमेंट शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो सरकार आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। सरकार ने गोल्ड बांड्स 2020-21 (सीरीज X) का ऐलान कर दिया है। इस गोल्ड बॉन्ड में आप 11 जनवरी, 2021 से 15 जनवरी, 2021 तक इनवेस्टमेंट कर सकेंगे। सेटेलमेंट डेट 19 जनवरी, 2021 होगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 (सीरीज X) में इनवेस्टमेंट के लिए सोने की कीमत 5,104 रुपये (पांच हजार एक सौ चार रुपये मात्र) प्रति ग्राम तय की गई है। आरबीआई ने 8 जनवरी, 2021 कोसोने की कीमत का ऐलान किया।

50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
केंद्रीय बैंक ने आगे कहा, सरकार ने आरबीआई के परामर्श से, ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को इस मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से किया जाना है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,054 रुपये प्रति ग्राम होगी।
फिजिकल गोल्ड की तुलना में गोल्ड बॉन्ड ज्यादा सुरक्षित
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना फिजिकल गोल्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। वहीं, आपको जब पैसे की जरूरत हो तो आप आसानी से अपना सोना बेच भी सकेंगे। सरकार अलग-अलग समय पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करती है। जब कभी इसके इश्यू को जारी किया जाता है, निवेशक एसजीबी को सब्सक्राइब कर सकते हैं। निवेशक 1 ग्राम से इसमें निवेश कर सकते हैं। अलॉटमेंट पर उन्हें गोल्ड बॉन्ड सर्टिफिकेट दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत एक निवेशक एक साल में ज्यादा से ज्यादा 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। इस स्कीम में इनवेस्ट करके आप टैक्स बचा सकते हैं। भुनाते समय निवेशक को सोने का मूल्य प्राप्त होता है। इसका रेट पिछले तीन दिनों के औसत क्लोजिंग प्राइस पर तय होता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें
नवंबर 2015 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। इससे फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाने और सोने की खरीद में इस्तेमाल होने वाली घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है। घर में सोना खरीद कर रखने के बजाए अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं, तो आप टैक्स भी बचा सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के निवेश करने वाला व्यक्ति एक कारोबारी साल में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है।
कैसे और कहां खरीदें
गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। बता दें कि सरकार ने फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाने के लक्ष्य के साथ नवंबर, 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की थी।
More From GoodReturns

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications