अगर अब तक आपने गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। केंद्र सरकार कई टोल प्लाजा पर फ्री में फास्टैग लगवाने का मौका दे रही है।
नई दिल्ली: अगर अब तक आपने गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। केंद्र सरकार कई टोल प्लाजा पर फ्री में फास्टैग लगवाने का मौका दे रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के टोल प्लाजा पर अगले 15 दिनों तक फास्टैग मुफ्त में मिलेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 15 फरवरी से 29 फरवरी तक फ्री में फास्टैग की सुविधा देने की घोषणा की है। अथॉरिटी की तरफ से फास्टैग के 100 रुपए नहीं लिए जाएंगे। यानी फास्टैग लेने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ऐसे में अगर अब तक आपने फास्टैग नहीं लगवाया है कि इन 15 दिनों के दौरान मुफ्त में फास्टैग हासिल कर सकते हैं। यहां से करें फास्टैग का इस्तेमाल, मिलेंगे 5 फायदे ये भी पढ़ें
जानिए कहां से मिलेगा मुफ्त में फास्टैग
दरअसल सरकार देश में फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रही है। वाहन चालक को मुफ्त फास्टैग के लिए अथॉराइज्ड प्वाइंट ऑफ सेल लोकेशन पर अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के साथ विजिट करना होग। एनएचएआई फास्टैग को सभी नेशनल हाईवे फ्री प्लाजा, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस, कॉमन सर्विस सेंटर, ट्रांसपोर्ट हब और पेट्रोल पंप से लिया जा सकता है। सरकार ने देशभर के 527 नेशनल हाईवे पर फास्टैग बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लागू किया है। नजदीकी एनएचएआई फास्टैग प्वाइंट ऑफ सेल लोकेशन के लिए MyFASTag ऐप डाउनलोड करना होगा या फिर www.ihmcl.com पर विजिट करना होगा। इसके अलावा 1033 एनएच हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।
ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी
- इसके साथ ही अब से आपको अपने मोबाइल पर My FASTag ऐप डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप पर आपको अपने टोल की राशि और उसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- इस ऐप में आपको प्रीपेड वॉलेट की सुविधा भी मिलेगी।
- इसके माध्यम से आप प्रीपेड भुगतान भी कर पाएंगे।
- फास्टैग 'बैंक-न्यूट्रल' है, यानी आप इसे किसी भी सेंटर य फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
- My FASTag मोबाइल ऐप के माध्यम से आप इसे अपने आप भी एक्टिवेट कर सकते हैं।
- अपने आप एक्टिवेट करने के लिए आपको My FASTag ऐप में वाहन की सभी जानकारी को भरना होगा, जिसके बाद यह चालू हो जाएगा।
जान लें क्या होता है फास्टैग
फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है. इसको वाहन के आगे वाले शीशे पर लगाया जाता है और इसमें एक चिप लगी होती है। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग लगा होता है तो आपको टोल प्लाजा पर टोल देने के लिए रुकने की जरुरत नहीं होगी। फास्टैग के कारण आपकी गाड़ी जब टोल प्लाजा से गुजरेगी तो टोल टैक्स आपके खाते से अपने आप ही कट जाएगा। इसके साथ ही मार्च 2020 तक आपको फास्टैग का इस्तेमाल करने पर 2.5 फीसदी तक का कैशबैक भी मिलेगा।
कैसे इस्तेमाल करें फास्टैग?
बता दें कि सबसे पहले तो फास्टैग के लिए आपको प्लास्टिक कवरिंग उतारकर इसे वाहन के विंड स्क्रीन पर लगाना होगा। पहली बार इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को इसे अपने ऑनलाइन वॉलेट से लिंक करना होगा। इसके लिए उन्हें उस बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा जिनसे फास्टैग खरीदा गया है। उसके बाद दिए गए स्टेप को फॉलो करने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉलेट को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। फास्टैग अकाउंट से हर बार पैसे कटने के बाद इसका एक एसएमएस अलर्ट भी आएगा।
क्या हैं फास्टैग के फायदे?
- फास्टैग इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है टोल प्लाजा पर लंबी लाइने नहीं लगानी पड़ती है।
- इसके साथ ही पेमेंट की सहूलियत की वजह से किसी को नकदी साथ में रखने की जरूरत नहीं होती।
- टोल प्लाजा पर पेपर का इस्तेमाल भी कम होता है।
- लेन में वाहनों की लंबी लाइने कम होने की वजह से प्रदूषण भी कम होता है। फास्टैग के इस्तेमाल पर कई तरह का कैशबैक व अन्य ऑफर भी मिलता है।
- पिछले माह रोड ट्रांसपोर्ट एडं हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा था कि इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन की वजह से रोजना का रेवेन्यू 68 करोड़ रुपए से 87 करोड़ रुपए हो गया है।
- एक बार जब सिस्टम पूरी तरह से लागू हो जाएगा, तो एनएचएआई को उम्मीद है कि उसका प्रतिदिन का टोल कलेक्सन 100 करोड़ रुपए हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications