नई दिल्ली, जनवरी 12। जिस तरह मुंबई की लाइफलाइन आज के समय में लोकल ट्रेन है, उसी तरह बीते सालों में दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो बन गयी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक मेट्रो ट्रेन के रूप में एक ऐसी लाइफलाइन शुरू की है, जिसके बिना दिल्ली की कल्पना करना मुश्किल है। दिल्ली मेट्रो सिर्फ एक सफर करने का माध्यम ही नहीं रहा है, बल्कि इसमें विज्ञापन और जागरूकता के लिए कई चीजें शामिल रहती हैं। इसी तरह दिल्ली मेट्रो या अन्य संस्थाएं प्रतियोगिताएं भी लाती रहती हैं। इनमें जीतने वालों को कैश पुरुस्कार दिया जाता है। अब सरकार एक ऐसी प्रतियोगिता लेकर आई है, जिसका प्रचार दिल्ली मेट्रो के जरिए भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 6 लाख रु तक का कैश पुरुस्कार दिया जाएगा। आगे जानिए इस प्रतियोगिता की पूरी डिटेल।
क्या है प्रतियोगिता
ये प्रतियोगिता है रंगोली बनाने की। इस प्रतियोगिता का नाम है 'देश के नाम एक रंगोली सजाओ'। आप इस लिंक से सीधे (https://amritmahotsav.nic.in/rangoli-making-competition.htm#redirect) प्रतियोगिता पर जा सकते हैं। इस लिंक पर जाकर जब आप पार्टिसिपेट नाउ पर क्लिक करें। फिर एक फॉर्म खुल कर आएगा। इसमें आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
अपलोड करनी होगी तस्वीर
फॉर्म में मोबाइल नंबर के अलावा अपना पूरा नाम, राज्य और जिला सिलेक्ट करना होगा। फिर दो फोटो अपलोड करने होंगे। इनमें एक फोटो रंगोली का है, जबकि दूसरा आपकी सेल्फी होगी रंगोली के साथ। ये दोनों फोटो अधिकतम 2-2 एमबी के होने चाहिए। फोटो अपलोड करने के बाद वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें और एक डिक्लेरेशन पर क्लिक करें और सबमिट कर दें।
ये है हेल्पडेस्क नंबर
इस फॉर्म को भरने में किसी भी सवाल के मामले में हेल्पडेस्क अधिकारियों से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच फोन पर बात की जा सकती है। आप +91-82797-68451 या +91-99-992-76781 पर संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के तीन स्टेप्स होंगे। पहला डिस्ट्रिक्ट लेवल, दूसरा स्टेट लेवल और तीसरा नेशनल लेवल पर। इसमें आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 जनवरी है।
स्टेट और नेशनल लेवल
स्टेट लेवल 20 से 28 जनवरी तक चलेगा। वहीं नेशनल लेवल पर प्रतियोगिता 5 फरवरी को होगी। ये दोनों प्रतियोगिताएं फिजिकल होंगी। यानी ये फिजिकल इवेंट होंगे। विजेताओं को अगले दौर की तारीखों और स्थान की डिटेल के बारे में फोन करके सूचित किया जाएगा। प्रतिस्पर्धियों के रहने और खाने का सारा खर्च संस्कृति मंत्रालय उठाएगा, जो ये प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। बता दें कि ये प्रतियोगिता यूनिटी इन क्रिएटिविटी नाम से पेश की गयी है, जिसे आजादी की 75वीं वर्षगांठ या अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
कितना मिलेगा इनाम
इस प्रतियोगिता में विजेता भी तीन लेवल पर होंगे। सबसे पहले जिला लेवल पर तीन विजेता होंगे। फर्स्ट, सेकंड और थर्ड। इन्हें क्रमश: 10 हजार रु, 5 हजार रु और 3 हजार रु का इनाम मिलेगा। वहीं राज्य लेवल के विजेताओं को 1 लाख रु, 75 हजार रु और 50 हजार रु मिलेंगे। बात नेशनल लेवल की करें तो वहां 5 विजेता होंगे, जिन्हें क्रमश: 6 लाख रु, 5 लाख रु, 4 लाख रु, 3 लाख रु और 2 लाख रु मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications