नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की शुरुआत 9 मई 2015 को की गयी थी। इस योजना का मकसद देश के उन नागरिकों को बीमा के दायरे में लाने का है, जो 21वीं सदी में भी इस जरूरी फाइनेंशियल प्रोडक्ट से दूर हैं। यह एक साल की जीवन बीमा योजना है, जो लाइफ इंश्योरेंस कवरेज प्रदान करती है। ग्राहक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपना नाम, बैंक खाता नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि जैसी डिटेल के साथ फॉर्म भरना होता है। इस योजना में सिर्फ 330 रु के प्रीमियम पर 2 लाख रु का फायदा मिलता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी काफी फायदे वाली योजना है। इस योजना की शुरुआत भी 2015 में की गयी थी। इस योजना का प्रीमियम सिर्फ 12 रु प्रति वर्ष है। सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रु का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस मिलता है। वहीं आंशिक विकलांगता की स्थिति में ग्राहक को 1 लाख रु की मदद दी जाती है।
दोनों योजनाओं से कुल 4 लाख रु का लाभ
यदि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना दोनों का प्रीमियम जोड़ा जाए तो आपको साल में सिर्फ 342 रु का प्रीमियम देना होगा जबकि सिर्फ 342 रु के प्रीमियम पर आपको 4 लाख रु का इंश्योरेंस मिलेगा। किसी बीमा कंपनी में इतने कम रेट पर इतनी बीमा सुरक्षा मिलना मुश्किल है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की योग्यता
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास बैंक खाता है। इस योजना में शामिल होने के लिए आपको ऑटो-डेबिट के लिए अपनी सहमति देते हैं। ऑटो डेबिट का मतलब है कि आपके प्रीमियम का पैसा खाते से काट लिया जाएगा। योजना के तहत आधार कार्ड बैंक खाते के लिए प्राथमिक केवाईसी होगा।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की योग्यता
यह योजना 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास बैंक खाता है। ये योजना सालाना आधार पर रिन्यू होती है और आपको इस योजना में भी ऑटो डेबिट के लिए सहमति देनी होती है। इस योजना की अवधि 1 जून से 31 मई तक रहती है। सुरक्षा बीमा योजना के तहत भी बैंक खाते के लिए आधार ही प्राइमरी केवाईसी होता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आवेदक का आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर
और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना फॉर्म सरकार की जनसुरक्षा वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते है। यहां हम आपको वेबसाइट का लिंक (https://jansuraksha.gov.in/) दे रहे हैं। आप इस योजना से जुड़े बैंक या बीमा कंपनी से संपर्क करके भी आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications