नई दिल्ली। कोरोना महामारी से लड़ रही सरकार ने अपने संसाधन बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर टैक्स और बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने उतना ही टैक्स बढ़ाया है, जितना आज का रेट है। यानी कच्चे तेल के दाम घटने का जो फायदा लोगों को मिल सकता था, वह अब नहीं मिल पाएगा। केन्द्र सरकार ने मंगलवार देर रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। आइये जानते हैं कि इस टैक्स में बढ़ोत्तरी के बाद चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल का रेट आज रेट क्या है।
लोगों की उम्मीद को लगा झटका
कच्चा तेल लगातार सस्ता हो रहा है। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि सरकार जल्द ही यह फायदा लोगों को देगी। लेकिन फिलहाल यह फायदा अपने पास ही रखने का फैसला किया है। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग में कमी के चलते पिछले माह कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 18.10 डॉलर के निम्न स्तर पर पहुंच गई थीं। यह 1999 के बाद से सबसे कम कीमत थीं।
पेट्रोल और डीजल पर रोड सेस भी बढ़ाया
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर रोड सेस 8 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लेना शुरू किया है। यह पैसा अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी बढ़ा कर लिया जाएगा। इसके अलावा पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से स्पेशल एडिशनल ड्यूटी भी लगा दी है। इस हिसाब से पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये और डीजल की कीमत में 13 रुपये का इजाफा हो गया है। नई कीमतें आज यानी 6 मई 2020 से लागू हो गई हैं।
दिल्ली सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है वैट
वहीं मंगलवार को दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर 1.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 7.10 रुपये प्रति लीटर वैट बढ़ाया है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा हो गई हैं।
ये हैं देश चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 73.30 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 66.21 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
