नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और डिजिटल कंटेंट प्लेटफार्मों (ओटीटी प्लेटफॉर्म) को रेगुलेट (विनियमित या नियमों के दायरे में चलाने) करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार पावरफुल बिग टेक कंपनियों पर अधिक नियंत्रण रखने के लिए कानून में बदलाव करने की भी योजना बना रही है। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेट पर लगाम लगाने की कवायद काफी समय से चल रही थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी रवि शंकर प्रसाद ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया के डबल स्टैंडर्ड स्वीकार नहीं किये जाएंगे। प्रसाद ने कहा कि नए नियम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाएंगे। ये नियम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के लिए होंगे। नये इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (गाइडलाइंस फॉर इंटरमीडियरीज एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स 2021 से पहली बार डिजिटल समाचार संगठन, सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को भारत सरकार द्वारा विनियमित किया जाएगा। ये सभी प्लेटफॉर्म नियमों के अनुसार ही ऑपरेट कर सकेंगे।
सोशल मीडिया के लिए नियम
नये नियमों के अनुसार अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक शिकायत सेल तैयार करना पड़ेगा। उन्हें किसी भी कंटेंट को हटाने से पहले उसका कारण भी बताना होगा। यदि किसी कंटेंट की शिकायत होती है तो उसे 24 घंटों में हटाना जरूरी होगा। इसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए शिकायत पर की गयी कार्रवाई की जानकारी हर महीने देनी पड़ेगी।
तीन महीनो में नियम लागू करना जरूरी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ये नियम लागू करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। अन्य नियमों के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति जरूरी होगी। ये ऑफिसर नियमों को पूरा करने का जिम्मेदारी होगा। एक नोडल कॉन्टैक्ट परसन को नियुक्ति किय जाएगा, जिसका काम लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिल कर काम करना होगा।
ओटीटी के लिए नयी कैटेगरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनमें सबसे जरूरी है ऑडियंस के लिए कैटेगरी बनाना। इनमें यू, यू/ए 7+, यू/ए 13+, यू/ए 16+ और ए शामिल होगी। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट पर सवाल उठते रहे हैं। आपको पैरेंट्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल लॉक की सुविधा मिलेगी। साथ ही फर्जी कंटेंट पर सख्ती बरती जाएगी।
वॉलेंट्री यूजर वेरिफिकेशन मैकेनिज्म
जो उपयोगकर्ता अपने खातों को स्वेच्छा से वेरिफाई करना चाहते हैं, उन्हें अपने खातों को वेरिफाई करने के लिए एक उचित मैकेनिज्म ऑफर किया जाएगा और वेरिफाई अकाउंट को दिखाने के लिए एक खास चिह्न दिया जाएगा।
पहले से अधिक निगरानी
सोशल मीडिया पर तीन स्तरीय निगरानी की जाएगी। इनमें शिकायत निपटान तंत्र के साथ साथ शिकायतों को निपटाने वाले ऑफिसर का नाम भी होगा। इस अधिकारी की जिम्मेदारी 24 घंटे में शिकायत का रजिस्ट्रेशन और 15 दिन में उसे निपटाना होगा। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को हटाया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे का समय मिलेगा। सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए अब एक जैसे नियम होंगे। सरकार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नियम बनाने को कई सुझाव मिल रहे हैं। अब इन सभी प्लेटफॉर्म्स को नये निर्देशों के अनुसार ही काम करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
