भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दिया है। चीन को लगातार आर्थिक मोर्चे पर भारत झटका दे रहा है। अब भारत सरकार ने रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर बैन लगा दिया है।
नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दिया है। चीन को लगातार आर्थिक मोर्चे पर भारत झटका दे रहा है। अब भारत सरकार ने रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर बैन लगा दिया है। चीन से बड़े पैमाने पर कलर टीवी भारत मंगाए जाते थे। लेकिन अब सरकार ने उसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। China को एक और झटका, अब ठेकों के लिए बोली लगाने को तरस जाएगा ये भी पढ़ें

इस कदम का मकसद घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देना और चीन जैसे देशों से गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाना है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि रंगीन टेलीविजन की आयात नीति को संशोधित किया गया है। इनकी आयात नीति को मुक्त हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में लाया गया है।
भारत में इन देशों से आयात होता है कलर टेलीविजन
किसी वस्तु को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का मतलब है कि उस सामान का आयात करने वाले कारोबारी को वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डीजीएफटी से आयात लाइसेंस लेना होगा। भारत में कलर टीवी का चीन सबसे बड़ा निर्यातक है। उसके बाद क्रमश: वियतनाम, मलेशिया, हांगकांग, कोरिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और जर्मनी जैसे देशों का स्थान है। केंद्र सरकार ने 36 सेमी से लेकर 105 सेमी के स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट्स पर यह बैन लगाया है। 63 सेमी से कम स्क्रीन साइज वाले लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (एलसीडी) वाले टीवी सेट्स पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा।
पिछले साल सबसे ज्यादा चीन से आयात
बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत में कुल 781 मिलियन डॉलर कीमत के टीवी सेट्स का आयात किया गया था। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वियतनाम और चीन से था। चीन से भारत ने पिछले वित्त वर्ष में 428 मिलियन डॉलर की टीवी आयात किया। वहीं, वियतनाम के लिए यह आंकड़ा 293 मिलियन डॉलर का था। इस मामले पर पैनासोनिक इंडिया के सीईओ व अध्यक्ष ने कहा कि अब ग्राहकों को उच्च क्वालिटी की एसेम्बल्ड टीवी सेट्स मिलेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित ही डोमेस्टिक एसेम्बलिंग पर इसका साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुछ प्रमुख ब्रांड्स ने पहले ही भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स खोल रखे हैं। इससे हमें कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक सरकार के इस कदम से प्रोसिजरल असर पड़ेगा।
पिछले महीने किए गए 59 ऐप्स बैन
गौरतलब है कि सीमा पर चीनी सेनाओं की हरकतों के बाद देश में चीन के खिलाफ एक माहौल बन गया है। टिक टॉक, वी चैट समेत पिछले महीने 59 ऐप्स बैन कर दिए, उसके बाद फिर 47 चीनी ऐप्स बंद करने का फैसला लिया गया। यही नहीं, भारत में चीनी कंपनियों मिले कई टेंडर कैंसिल कर दिए गए।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
