
Small Taxpayers Gets Tax Relief : सरकार की तरफ से छोटे आयकरदाताओं को राहत दी गयी है। वित्त मंत्रालय ने नए टैक्स सिस्टम के तहत छोटे आयकरदाताओं (स्मॉल टैक्सपेयर्स) को थोड़ी टैक्स राहत की पेशकश की है। ये राहत उन्हें मिलेगी, जिनकी आय 7 लाख रु से अधिक हो। यह राहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक अप्रैल से मिलेगी। आगे जानिए क्या मिलेगा नया फायदा।
कितनी मिलती है छूट
नई टैक्स व्यवस्था के तहत नए टैक्स स्लैब में उन इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को 25,000 रुपये की टैक्स छूट मिलती है, जिनकी कर योग्य आय 7 लाख रुपये तक है। इस तरह ऐसे टैक्सपेयर्स 7 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम पर जीरो टैक्स का भुगतान करते हैं। हालांकि, अगर किसी टैक्सपेयर्स की आय 7 लाख रु से सिर्फ सौ रुपये ही अधिक हो (यानी - 700,100 रुपये) तो उसे 25010 रु का टैक्स देना होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो सिर्फ 100 रु अतिरिक्त कमाने पर 25010 रु (सेस से पहले) का टैक्स। इसलिए अब यह सुनिश्चित करने के लिए मार्जिनल राहत दी गयी है कि पेयबल टैक्स (देय कर) 7 लाख रुपये से अधिक की आय होने पर उससे अधिक न हो, जितनी अधिक 7 लाख रु से आय है। यानी अगर किसी की इनकम 7,00,100 रु है तो उसकी टैक्स देनदारी 100 रु से अधिक न हो।

कितनी इनकम तक वाले रहेंगे फायदे में
इस मार्जिनल टैक्स राहत से उन टैक्सपेयर्स को फायदा होने की संभावना है जिनकी टैक्सेबल इनकम (मिलने वाली कटौतियों का क्लेम करने के बाद) 7 लाख रुपये से 7.3 लाख रुपये के बीच है। जानकारों का मानना है कि फाइनेंस बिल में बदलाव 7 लाख रुपये से अधिक की आय वाले उन लोगों को फायदा देगी, जिनकी इनकम 7 लाख रु की लिमिट के बहुत करीब है।

इन्हें नहीं मिलेगा फायदा
हालांकि, अगर कोई छोटा करदाता 1 अप्रैल, 2023 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2023-24 में पुराने टैक्स सिस्टम को चुनने की योजना बना रहा है, तो वह इस राहत का फायदा लेने का पात्र नहीं होगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
