नयी दिल्ली। बजट 2020 से पहले केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से देश के सभी हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट्स और हवाई जहाजों में ईंधन थ्रूपुट चार्ज या एयरपोर्ट ऑपरेटर चार्ज को खत्म करने की घोषणा की है। यानी अब विमान सर्विस कंपनियों को देश के किसी एयरपोर्ट पर विमान में फ्यूल भरवाने पर एयरपोर्ट ऑपरेटर को कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया है ताकि एविएशन सेक्टर प्रोफिटेबल यानी लाभप्रद बना रहे। सरकार की तरफ से जारी किये गये एक सर्कुलर में कहा गया है कि एयरपोर्ट ऑपरेटर विमानों में फ्यूल डालने के लिए जमीन के इस्तेमाल के लिए ऑयल कंपनियों से चार्ज लेते हैं और बिना किसी वास्तविक सर्विस के बगैर वे विमान कंपनियों से भी शुल्क लेते हैं। इसलिए इसे फौरन खत्म करने का फैसला लिया गया है।

इन तरीको से लिया जाता है शुल्क
ईंधन से संबंधित शुल्क हवाई अड्डों, एयर स्ट्रिप और हेलिपोर्टों पर तीन हिस्सों में वसूल किए जाते हैं - इनमें एयरपोर्ट ऑपरेटर चार्ज, फ्यूल इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज और इन्टो प्लेन चार्ज या तीनों को एक मिला कर जिसे ईंधन थ्रूपुट चार्ज कहा जाता है। इसे खत्म किये जाने से एयरलाइन कंपनियों को राहत मिलेगी। बजट से पहले सरकार के इस कदम को बड़ी राहत माना जा सकता है। आज पीएम मोदी ने नीति आयोग के अधिकारियों और कई मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी।
1 फरवरी को आयेगा बजट
शनिवार को आयेगा आगामी बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जायेगा। 1 फरवरी को शनिवार है और ऐसी अटकलें थी कि शनिवार और फिर रविवार होने के कारण सरकार बजट 1 के बजाय 3 फरवरी को पेश कर सकती है। मगर अब संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया है कि शनिवार होने के बावजूद 1 फरवरी को ही बजट पेश किया जायेगा। शेयर बाजार यानी बीएसई और एनएसई शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। मगर बजट के कारण इस बार शनिवार को शेयर बाजार खुला रहेगा। शेयर बाजार के जानकार मानते हैं बजट के दिन शेयर बाजार खुला रहे तो उतार-चढ़ाव पर निगाह रहती है।
यह भी पढ़ें - सिर्फ 995 रुपये में करें हवाई सफर, विस्तारा दे रही मौका
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications