नई दिल्ली, जुलाई 25। केंद्र सरकार कर्मचारियों को अगले महीने से चार बड़े तोहफे दे सकती है। यह तोहफा केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफे के रूप में मिल सकता हैं। साथ ही डीए एरियर मतलब 18 महीने से रुके एरियर पर भी बात बन सकती हैं। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर की डिमांड पर भी चर्चा होने की संभावना है। 8वें वेतन आयोग को लेकर भी रास्ता साफ होता दिख रहा है।
डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है
4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना तय हो चुका है। महंगाई भत्ते अगस्त में बढ़कर कुल 38 प्रतिशत हो जाएगा। कंज्यूमर महंगाई के आंकड़े पुष्टि कर चुके हैं कि डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी जून 2022 के लिए महंगाई का आंकड़ा आना बाकी है। इसके बाद सारी स्थितियां साफ होंगी।
7th पे कमीशन : फिटमेंट फैक्टर की मांग पर विचार हो सकता है
फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मांग पर विचार कर सकती है। कैबिनेट सचिव के साथ इस पर अगस्त के आखिरी में चर्चा हो सकती है।
डीए एरियर आया तो मिलेगा अच्छा पैसा
कर्मचारियो के महंगाई भत्ते के अटके एरियर को लेकर काफी हलचल है केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2020 से जून 2021 तक बीच के महंगाई भत्ते का एरियर नहीं मिला है। डीए की घोषणा होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियन लगातार एरियर की मांग कर रहे हैं।
चर्चा में 8th पे कमीशन
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हैं। मगर, केंद्रीय कर्मचारियों का कहना है कि सैलरी कंपोनेंट्स का फायदा मिल रहा है, लेकिन सिफारिश से काफी कम है। अभी न्यूनतम वेतन की सीमा 18000 रुपए से शुरू है। 8वें वेतन आयोग लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना किया जा सकता है। अगर ये इतना बढ़ता है तो न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए से बढ़कर 26,000 रुपए हो सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
