नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सरकारी कर्मचारियों के वाहन खरीदने पर 11,500 रुपये तक की अतिरिक्त नकद छूट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने कम ब्याज दर और आसान मासिक किस्तों का विकल्प भी दिया है। महिन्द्र ने एक विज्ञप्ति में अपनी इस स्कीम का ऐलान किया है। इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारी 11,500 रुपये तक की नकद छूट का लाभ तुरंत ले सकते हैं। वहीं कर्ज पर पर शून्य प्रोसेसिंग चार्ज और नाममात्र की ब्याज दर यानी 7.25 प्रतिशत पर वाहन लोन दिया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि खरीदार को इसके दिवाली ऑफर का लाभ भी इसके साथ दिया जाएगा। दिवाली ऑफर के तहत कंपनी अपने वाहनों पर 1 लाख रुपये की छूट अलग से ऑफर कर रही है।
जानिए आसान लोन स्कीम
महिन्द्र के अनुसार इसके अलावा त्यौहारी बिक्री के लाभ के रूप में भी कई फायदे दिए जा रहे हैं। इसके तहत 8 साल तक कार लोन किस्त भुगतान की सुविधा मिलेगी। वहीं 799 रुपये प्रति लाख तक की न्यूनतम मासिक किस्त का लाभ भी मिलेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा न के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव खंड) विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी को बाजार में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
जानिए महिन्द्रा के वाहनों पर कितनी मिल रही है छूट
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने इस दिवाली से पहले ही अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान कर दिया है। इन डिस्काउंट्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी एक्ससरीज पर भी 3000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है।
जानिए महिन्द्रा के वाहनों के हिसाब से छूट
-महिंद्रा की अल्टुरस जी4 में 3.06 लाख रुपये की छूट
-एक्सयूवी500 पर 56,000 रुपये तक का डिस्काउंट
-स्कॉर्पियो पर 41,000 रुपये तक की छूट
जानिए अन्य वाहनों पर कितनी छूट
-महिन्द्रा केयूवी100 पर 62 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स
-मराजो एमपीवी के एम4+ और एम6+ वेरिएंट पर 36,000 रुपये तक के बेनिफिट्स
-एक्सयूवी300 को 30,000 रुपये
-महिन्द्रा बोलेरो पर 20,500 रुपये तक की छूट
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
