नई दिल्ली, नवंबर 18। अगर आप किसी सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में नौकरी करने का शानदार मौका है। कंपनी ने कॉर्पोरेट ऑफिस में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट ग्रुप के क्षेत्र में भर्ती निकाली हैं। कंपनी कुल 10 पदों पर भर्ती करेगी, जिसके लिए 80000 रु प्रति माह की सैलेरी दी जाएगी। जिन यंग प्रोफेश्नल्स को चुना जाएगा वे नयी दिल्ली में तैनात होंगे। ध्यान रहे कि नियुक्ति की अवधि एक वर्ष के लिए होगी जिसे एक बार में एक वर्ष की अवधि के लिए या असाइंमेंट पूरा होने तक (जो भी पहले हो) बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अधिकतम तीन साल के लिए ही नियुक्ति होगी। आगे जानिए आवेदन से जुड़ी हुई बाकी जरूरी चीजें।
क्या होगी जिम्मेदारी
यंग प्रोफेश्नल्स को बिजनेस इंक्यूबेशन एफर्ट्स को सपोर्ट करने में कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी मैनेजमेंट ग्रुप की सहायता करनी होगी। इसके लिए उन्हें नये टेक्नोलॉजीकल क्षेत्रों में आवश्यक स्टडी/रिसर्च, एडवांस्ड देशों में हो रहे लेटेस्ट डेवलपमेंट्स, बीएचईएल के लिए संभव तकनीक आदि के लिए इनपुट्स देने होंगे। जिन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस होगा, उनमें हाइड्रोजन इकोनॉमिक्स, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, अपस्ट्रीम सोलर वैल्यू चेन, एनर्जी स्टोरेज, कोल टू मेथनॉल और कार्बन कैप्चर शामिल है।
कितनी आयु होनी चाहिए
01 नवंबर 2021 को आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट होना चाहिए। साथ ही प्रतिष्ठित संस्थानों के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को वरीयता दी जाएगी। एक और खास बात कि एमएचआरडी की तरफ से बनाए गए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के तहत जारी रैंकिंग के अनुसार किसी भी आईआईएम या टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन डिग्री / डिप्लोमा, न्यूनतम 70 फीसदी या कुल 10 में से 7.0 के सीजीपीए के साथ प्राप्त होनी होनी चाहिए।
सालाना प्रीमियम की मेहनताना
यंग प्रोफेश्नल्स को 80,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, वे परिवार की मेडिक्लेम पॉलिसी (यानी अपने और जीवनसाथी) के लिए 3500 रुपये तक के वार्षिक प्रीमियम + जीएसटी की प्रतिपूर्ति के लिए पात्र होंगे। इतना ही नहीं असाइनमेंट के सफलतापूर्वक पूरा होने पर युवा पेशेवरों को एकमुश्त राशि भी दी जाएगी जो उनके कंपनी में शामिल होने की अवधि के लिए होगी। उन्हें हर महीने के 10,000 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स और अंतिम तारीख
डेट ऑफ बर्थ प्रमाण, पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन एलिजिबिलिटी, पीजी की फाइनल मार्क शीट और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट सहित आवेदन पत्र में सहित आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे। जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 है।
ईमेल आईडी जरूरी
आवेदकों के पास ई-मेल आईडी (जो आपने भेल में जमा की है) कम से कम 6 महीने से एक्टिव होनी चाहिए। क्योंकि इस नोटिफिकेशन के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण सूचना / नोटिस भेल द्वारा ई-मेल के जरिए ही भेजा जाएगा। इस संबंध में भेल से किसी भी जानकारी के लिए ई-मेल को चेक करें। अटैच किए दस्तावेज रीडेबल होने चाहिए। धुंधली/संपादित कॉपी को अटैच करने से आवेदन अयोग्य हो जाएगा। बता दें कि एलआईसी ने भी कुछ पदों पर भर्तियां निकाली हुई हैं। उनमें 31 दिसंबर तक आवेदन का मौका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications