नई दिल्ली, फरवरी 3। सरकार ने सरकारी विभागों में पड़े खाली पदों को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। सरकार की तरफ से गुरुवार को राज्यसभा को सूचित किया गया कि 1 मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभागों में 8.72 लाख से अधिक खाली पद थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा दिए गए एक लिखित जवाब के मुताबिक 1 मार्च 2019 तक 9,10,153 और 1 मार्च 2018 तक 6,83,823 खाली पद मौजूद थे।
किस विभाग में कितने पद खाली
उत्तर में कहा गया है कि 1 मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभागों में 8,72,243 खाली पद थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तीन प्रमुख भर्ती एजेंसियां मानी जाती हैं। इन्होंने 2018-19 और 2020-21 के दौरान 2,65,468 भर्तियां की हैं।
बेरोजगारी में आई कमी
इस बीच सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार जनवरी में भारत की बेरोजगारी दर गिरी है। ये गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है, जो मार्च 2021 के बाद से सबसे कम है। इसके पीछे कारण बताया गया है कि ओमिक्रॉन मामलों में गिरावट के बाद देश में धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील मिलना। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में शहरी भारत में बेरोजगारी दर 8.16 फीसदी रही। मगर ग्रामीण इलाकों में यह कम 5.84 फीसदी रही। मालूम हो कि दिसंबर में बेरोजगारी दर 7.91 फीसदी थी। इसमें शहरी बेरोजगारी दर 9.30 फीसदी और ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.28 फीसदी थी।
किस राज्य की हालत बेहतर
तेलंगाना में जनवरी में सबसे कम बेरोजगारी दर रही। वहां ये दर 0.7 प्रतिशत दर्ज की गयी। इसके बाद लिस्ट में गुजरात (1.2 प्रतिशत), मेघालय (1.5 प्रतिशत) और ओडिशा (1.8 प्रतिशत) का नंबर रहा। वहीं हरियाणा की हालत सबसे खराब रही। वहां सबसे अधिक बेरोजगारी दर रही। हरियाणा में बेरोजगारी दर 23.4 प्रतिशत रही। इसके बाद राजस्थान (18.9 प्रतिशत) का नंबर रहा। सीएमआईई ने दिसंबर 2021 तक भारत में बेरोजगारों की संख्या 5.3 करोड़ होने का अनुमान लगाया है। इनमें एक बड़ा हिस्सा महिलाओं का भी है।
ये हैं दिलचस्प आंकड़े
गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में 3.5 करोड़ लोग सक्रिय रूप से काम की तलाश में थे, जिनमें से 23 प्रतिशत या 80 लाख महिलाएं थीं। एक बड़ी चुनौती अतिरिक्त 1.7 करोड़ लोगों को लिए रोजगार प्रदान करना है, जो बेरोजगार थे और काम उपलब्ध होने पर काम करने के इच्छुक थे। मगर ये लोग सक्रिय रूप से रोजगार की तलाश में नहीं थे रहे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications