Safety Tips For Summer: पिछले कुछ दिनों से सूरज ने आग उगलना शुरु कर दिया है। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की वजह से लोगों की मौत होने की खबरे भी सामने आ रही है। ऐसे आपको खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

इससे आप गर्मी के प्रकोप से खुद को बचा पाएंगे। सरकार ने भी गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। चलिए गर्मी से बचने के लिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।
खुद को कवर करके ही बाहर निकलें
यह जरूरी है कि आप इस गर्मी को खुद को कवर करके ही बाहर निकलें। तेज धूप में सीधे निकलने से बचें। सिर को टोपी या किसी दुपट्टे से कवर करके रखें।
हेडगियर का इस्तेमाल करें और अगर आप धूप में ज्यादा देर के लिए जा रहे हैं तो छाता लेकर जाएं। फुल स्लीव्स के सूती कपड़े पहनें।
इससे धूप के असर को कम किया जा सकता है। कोशिश करें कि आप सफेद रंग के कपड़े ही बाहर पहनकर निकलें। इससे धूप की किरणों को आपका शरीर एब्जॉर्ब कम करेगा और आपको कम गर्मी भी लगेगी।
पानी की कमी न होने दें
गर्मी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप शरीर हाइड्रेट रखें। आप भरपूर पानी पीना न भूलें क्योंकि इससे शरीर गर्मी से लड़ने में सक्षम होगा।
तेज धूप में निकलने से पहले 1 गिलास पानी पीकर निकलें। अगर आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और पानी की कमी नहीं होगी तो धूप का असर भी आपके शरीर पर कम होगा।
आप घर में नमक और चीनी का घोल बनाकर भी रख सकते हैं और इसे पी सकते हैं।
इस होममेड इलेक्ट्रोलाइट्स से आप शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। आपको कम से कम पांच लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। इससे गर्मी का असर आपको प्रभावित नहीं कर पाएगा।
इसके अलावा आप खुद को बचाए रखने के लिए नारियल पानी, गन्ने का जूस, या फिर नींबू पानी जैसी ठंडी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
साथ ही लोगों को दही, लस्सी, नींबू का शरबत आदि के साथ-साथ खरबूजा, खीरा, ककरी आदि जैसे ज्यादा पानी वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए। ज्याद गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थो के सेवन से लोगों को बचना चाहिए।
आपको गर्मी के दिनों में हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाना चाहिए। साथ ही ज्यादा देर तक खाली पेट भी नहीं रहना चाहिए।
इस समय घर से बाहर न निकलें
आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि दिन में 11 से 3 बजे के बीच आप घर से बाहर न निकलें। अगर बेहद ही जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें, बाहर निकलते समय कॉटन के कपड़े ही पहनें, जिससे शरीर में एयर का सरकुलेशन बना रहे।
वहीं, अगर अगर आपको लू लग जाए तो आइस पैक और ठंडे पानी से खुद को ठंडा करने की कोशिश करें। इसके बाद आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ठंडी जगह पर मरीज को लिटाएं और थोडा-थोड़ा पानी देते रहें।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications