Business Idea : हमारा देश कृषि प्रधान देश है। भारत में अधिकतर आबादी गांवों में निवास करती हैं। हालांकि गावों में रोजगार के अवसर बेहद ही कम होते हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि आप गांव में रहकर भी लाखों रूपये महीने की कमाई कर सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। दिवाली के त्योहार के बाद गोवर्धन की पूजा की जाती हैं और गाय की भी पूजा होती हैं और कल गोवर्धन पूजा हैं। आप गाय को पालकर अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्ल्ड डेयरी समिट के अवसर पर लोगों से गाय पालने का आह्वान किया है।

लाखों रूपये कमा सकते हैं है महीने
अगर आप गाय का पालन करते हैं, तो फिर आप हर महीने लाखों रूपये की कमाई कर सकते हैं। साथ ही आप दूसरे लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आप डेयरी फार्मिंग के बिजनेस को कैसे कर सकते हैं और कैसे लाखों रूपये की कमाई कर सकते है।

कैसे शुरू करें बिजनेस
अगर आप इस बिजनेस को करना चाहते है और आप गांव में रहते हैं, तो फिर आप आपके जमीन के एक हिस्से का उपयोग गाय पालने में कर सकते हैं। यदि आपके पास जमीन न हो, तो आप किसी व्यक्ति से जमीन लीज में भी ले सकते है और बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपको गाय को खिलाने के लिए चारे की जरूरत होगी। जो आपको गांव में आसानी से मिल जाता हैं।

कितनी आएगी लागत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो फिर हम आपको बता दे। इस बिजनेस को शुरू काफी खर्चा करना पड़ेगा और ये आपके बजट पर भी निर्भर करता हैं। आपको कितना बड़ा डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आपके पास बिजनेस को शुरू करने के लिए खुद की जमीन हैं, तो फिर आप कम निवेश के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और यदि जमीन लीज पर लेते हैं, तो फिर आपको खर्च थोड़ा अधिक आएगा। वही आप 3 से 4 लाख रूपये में आप 5 से 6 गाय आराम से खरीद सकते है।
सरकार भी करती हैं सहायता
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर इसमें आपकी सहायता सरकार भी करती हैं। बहुत सारे छोटे उद्योग श्रेणी में राज्य और केंद्र सरकार आपको लोन उपलब्ध कराती हैं। यदि आप 10 से अधिक गाय या फिर भैस के साथ इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आपको सरकार से आर्थिक सहायता मिल सकती हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की डेयरी उद्यमिता विकास योजना तहत आपको 2.5 लाख रु का लोन मिल सकता हैं। यह जो लोन हैं। इसमें सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलती हैं। रिजर्व कैटेगरी के इंटरप्रेनर्स के लिए इस योजना के तहत 33 प्रतिशत की सब्सिडी की व्यवस्था है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications