Lottery Winner Michigan : कभी-कभी कुछ लोगों की किस्मत ऐसी चमकती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस तरह की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। कुछ लोग इस तरह से एक झटके में मालामाल बन जाते हैं कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा होता। कुछ ऐसा ही अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ है। उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि वो एक झटके में अमीर बन गया। हैरानी की बात यह है कि वो अनजाने में मालामाल हुआ। आगे जानिए ऐसा कैसे हुआ।
अनजाने में बदली किस्मत
इस व्यक्ति को पता ही नहीं था कि उसकी किस्मत बदल चुकी है। क्योंकि वो यह भी नहीं जानता था कि उसने कोई लॉटरी टिकट भी खरीदा है। पर उसे मैसेज आया कि वो तगड़ा इनाम जीता है। उसकी 82 लाख रु (1 लाख डॉलर) की लॉटरी लगी थी। पर भला ऐसे में कौन यकीन करता है। 59 साल के इस शख्स ने भी यकीन नहीं किया। बल्कि उसे लगा उसके दोस्तों ने मजाक किया है। उसे मैसेज और ईमेल आए, जिन्हें उस व्यक्ति ने फर्जी समझा। मगर असल में ऐसा नहीं था। असल में वो वाकई में जीता था।
नहीं हो रहा था यकीन
व्यक्ति ने सच में इनाम जीता था। उसके लॉटरी नंबर को लकी ड्रॉ में चुना गया था। ये व्यक्ति 82 लाख रुपये जीता और रातोंरात अमीर बन गया। पर वो इतनी बड़ी रकम अचानक जीता कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा था।
समझा दोस्त की शरारत
एक रिपोर्ट के अनुसार मिशिगन लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक जब विजेता को ईमेल किया गया और उसके जरिए बताया गया कि वे 100,000 डॉलर (करीब 82 लाख रु) की लॉटरी जीता है तो वे उस पर यकीन नहीं कर पा रहा था। वे तो खुद को विजेता ही नहीं मान रहा था। न उसे यह ही यकीन था कि वो कोई लॉटरी जीता है। इसे ये किसी दोस्त की शरारत लगी।
अब हो रही खुशी
शख्स के मुताबिक उसे संदेह हो रहा था। उसे विजेता होने को लेकर चेक करने के बाद भी यकीन नहीं था। पर अब वे काफी खुश है। असल में वह लंबे समय से लॉटरी में किस्मत आजमा रहा है। इस लंबे समय में उसे थोड़ा-बहुत इनाम ही लगा
एक और वाकया
हाल ही में वर्जीनिया, अमेरिका के एक व्यक्ति के साथ एक अजीब घटना घटी। असल में उसे यह तो पता चल गया था कि लॉटरी में इनाम जीता है। मगर उसे ये नहीं पता चला कि असल में वो इनाम जीता कितने का है। वह व्यक्ति अपनी लॉटरी का इनान लेने जब पहुंचा तो उसे हैरान करने वाली जानकारी मिली, क्योंकि जितना वो समझ रहा उसने उससे कई गुना बड़ी रकम जीती थी। वर्जीनिया के जोस फ्लोर्स वेलेस्कयूएज ने वर्जीनिया लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने लॉटरी को स्क्रैच किया, पता चला कि वे 600 डॉलर जीते हैं। लेकिन असल में वो इससे कई गुना इनाम जीते थे। दूसरी बात कि उनके लॉटरी का टिकट खरीदने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। वे एक स्टोर में सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने गए थे, तब ही उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीद लिया था।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
