नई दिल्ली, अगस्त 7। रविवार 31 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर के निमित का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा निमित का जिक्र करने के बाद वो चर्चा का विषय बन गए। इसीलिए बहुत से लोग निमित के बारे में जानना चाहते होंगे तो चलिए आज हम आपको निमित के बारे में बताने जा रहे है। जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया हैं।
निमित कौन है
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के दिव्य नगर कालोनी में निमित सिंह रहते है। वह पर निमित बाराबंकी जिले से मधुमक्खी पालन और मुधमक्खीवाला ब्रांड से बहुत सी रेंज में शहद का व्यापार करते हैं। वर्ष 2014 में निमित सिंह ने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से मेकेनिकल ट्रेड से बीटेक किया। उसके बाद निमित ने नौकरी नहीं की क्योंकि निमित ने खुद का स्टार्टअप करने का निश्चय कर लिया था।
मधुमक्खी पालन का स्टार्टअप वर्ष 2016 में शुरू किया
निमित ने मधुमक्खी पालन का स्टार्टअप की जानकारी हासिल करके वर्ष 2016 में 50 बॉक्स के साथ मधुमक्खी पालन का स्टार्टअप शुरू किया और उन्होंने शुरू में महज अपने बिजनेस के लिए पांच हजार रुपए खर्च किए। इसके बाद उन्होंने खुद का शहद को मार्केट में उतारा और अपने ब्रांड को बाजार में बेचते थे। वर्ष 2017 में निमित ने अपने स्टार्टअप को बढ़ाने देने का निश्चय किया। उनके इस फैसले में मददगार बनी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना। इसके तहत उन्होंने 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर मशीन व अन्य उपकरण स्थापित कर शहद उत्पादन को औद्योगिक रूप दिया।
सलाना टर्नओवर दो करोड़ रू का है
निमित में बताया उनका छोटा का स्टार्टअप ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। आज उनका स्टार्टअप 2 करोड़ रुपए का टर्न ओवर ले चुका है। उन्होंने पूरे देश में 700 लोगो को रोजगार दिया है। इतना ही नहीं निमित ने पंजाब, तामिलनाडु, बंगाल, उत्तराखंड व राजस्थान में बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देकर उनको अपने ब्रांड के नाम से ही शहद बेचने के लिए प्रेरित किया।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
