Gopichand P Hinduja Net Worth: देश के बड़े कारोबारियों की फेहरिस्त में एक नाम हिंदुजा ग्रुप का भी है। आज हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने काफी लंबे समय गोपीचंद पी ने हिंदुजा ग्रुप के कारोबार की बाग-डोर संभाल रखी थी।

उनका ग्रुप सिर्फ भारत तक सीमित नहीं बल्कि यूरोप, एशिया और अमेरिका तक फैला हुआ है। ट्रक, तेल, बैंकिंग, मीडिया और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों में हिंदुजा ग्रुप की मजबूत पकड़ है। आखिर वे अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं, आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ।
अरबों की संपत्ति के मालिक थे गोपीचंद हिंदुजा
गोपीचंद हिंदुजा भारत के उन अमीर कारोबारियों में से एक थे जिनका नाम हर साल दुनिया के रईसों की लिस्ट में शामिल रहता था। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति करीब 20.6 बिलियन डॉलर (लगभग ₹1.71 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। इतनी दौलत के साथ परिवार भारत में 11वें स्थान पर और दुनिया में 146वें स्थान पर है।
भाई के निधन के बाद संभाली थी ग्रुप की जिम्मेदारी
गोपीचंद ने अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद मई 2023 में चेयरमैन का पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने परिवार के कारोबार को नई दिशा देने का काम किया। उनके नेतृत्व में ग्रुप ने ऊर्जा, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में निवेश बढ़ाया।
कई देशों में फैला परिवार और कारोबार
गोपीचंद हिंदुजा लंदन में रहते थे, वहीं उनके छोटे भाई प्रकाश हिंदुजा मोनाको में हैं और अशोक हिंदुजा मुंबई से भारतीय कारोबार की देखरेख करते हैं। गोपीचंद की पत्नी सुनीता, बेटे संजय और धीरज, और बेटी रीता भी ग्रुप के कई कामों से जुड़े हुए हैं।
भारत से ब्रिटेन तक पहुंचाई कारोबारी पहचान
हिंदुजा परिवार की शुरुआत भारत से हुई थी, लेकिन गोपीचंद ने इसे ब्रिटेन और बाकी देशों में पहचान दिलाई। उन्होंने भारतीय कारोबारी मूल्यों और आधुनिक प्रबंधन के संतुलन से ग्रुप को वैश्विक ब्रांड बनाया।
उद्योग जगत को लगा बड़ा झटका
गोपीचंद हिंदुजा का जाना कारोबार की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दशकों तक न सिर्फ अपने परिवार बल्कि भारतीय उद्योग जगत की प्रतिष्ठा को भी ऊंचा किया। उनकी सोच मेहनत और नेतृत्व की मिसाल आने वाले समय में लंबे वक्त तक याद की जाएगी।
85 साल की उम्र में गोपीचंद हिंदुजा ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके द्वारा खड़ा किया गया कारोबारी साम्राज्य और उनकी विरासत हमेशा हिंदुजा ग्रुप के साथ जुड़ी रहेगी। उनका नाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications