इन दिनों देश भर में कई रेलवे स्टेशन्स पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मौजूद है। लेकिन अब गूगल ने ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा बंद कर दी है।
नई दिल्ली: इन दिनों देश भर में कई रेलवे स्टेशन्स पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मौजूद है। लेकिन अब गूगल ने ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा बंद कर दी है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि भारत में 400 से ज्यादा स्टेशन्स पर दी जाने वाली फ्री वाई-फाई की सुविधा को बंद किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब 4जी डाटा काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में फ्री वाई-फाई प्रोग्राम की आवश्यकता नहीं रह जाती है। आपको बता दें कि इस प्रोग्राम के लिए गूगल ने भारतीय रेलवे के रेलटेल के साथ काम किया था। सावधान : बढ़ने वाला है रेलवे किराया, मोदी सरकार कर रही ये तैयारी ये भी पढ़ें
सबसे सस्ता मोबाइल डाटा उपलब्ध
बता दें कि गूगल के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग में लिखा है कि लोगों के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करना पहले से आसान और सस्ता हो गया है। खासतौर से भारत में, जहां दुनिया में सबसे सस्ता मोबाइल डाटा उपलब्ध कराया जाता है। वर्ष 2019 में टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने कहा था कि पिछले पांच वर्षों में मोबाइल डाटा की कीमतों में 95 फीसद की गिरावट आई है।
10 जीबी डाटा प्रति महीने इस्तेमाल करते यूजर्स
मौजूदा समय की बात करें तो भारतीय यूजर्स औसतन 10 जीबी डाटा प्रति महीने इस्तेमाल करते हैं। सेनगुप्ता ने यह भी कहा है कि चुनौतियां हर जगह हैं। भारत में वाई-फाई प्रोग्राम को सफलता के बाद इसे अन्य देशों में भी शुरू किया गया था। इन देशों में भी कंपनी फ्री वाई-फाई प्रोग्राम को कम करना चाहती है। कंपनी ने वर्ष 2020 तक स्टेशन प्रोग्राम को धीरे-धीरे हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम को एक साथ तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे हटाया जाएगा। जानकारी दें कि भारत के अलावा गूगल ‘स्टेशन' सर्विस नाइजीरिया, थाईलैंड, फिलीपिंस, मैक्सिको, इंडोनेशिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में उपलध है। भारत सरकार की तरह कई दूसरी सरकारों ने भी हर व्यक्ति को सस्ता और तेज मोबाइल इंटरनेट सर्विस शुरू करने की पहल शुरू की।
2015 में वाई-फाई योजना की हुई शुरुआत
आपको बता दें कि गूगल ने इस सर्विस को भारतीय स्टेशन्स पर वर्ष 2015 में लॉन्च किया था। यह पार्टनरशिप भारतीय रेलवे, रेलटेल और गूगल के बीच कई गई थी। इस प्रोग्राम के तहत मध्य 2020 तक 400 से अधिक रेलवे स्टेशन पर फ्री और फास्ट सार्वजनिक वाईफाई सर्विस मुहैया कराना तय किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications