Google to Expand AI Initiatives in India: हमारे देश में अलग-अलग कंपनियां AI को कई सारे सेक्टर्स में बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। गूगल भी अब भारत में एआई डिवाइसेस की मदद से अलग-अलग सेक्टर को इंप्रोव करने वाला है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

गूगल के वरिष्ठ अधिकारी ने दी ये जानकारी
गूगल एडवांस AI डिवाइसेस की शुरुआत के साथ भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। गूगल डीपमाइंड के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर अभिषेक बापना ने भारत के आर्थिक विकास में भाषा संबंधी बाधाओं को कम करने पर फोकस करने की जानकारी दी है। गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कंपनी का फोकस भाषा संबंधी बाधाओं को खत्म करना और बेहतर एग्रीकल्चर प्रैक्सिस को बढ़ावा देना है।
भाषा को भी एआई से मिलेगा बढ़ावा
भारतीय प्रबंध संस्थान-कोलकाता (आईआईएम-के) के अपने संक्षिप्त दौरे पर बापना ने बताया कि आर्थिक वृद्धि के लिए भाषा बहुत जरूरी है। भाषा की बाधा किसी व्यक्ति को डॉक्टर को अपनी चिकित्सा समस्याएं बताने या बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में बाधा नहीं बननी चाहिए। सिर्फ यही नहीं, दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी ने गूगल जेमिनी (पूर्व में बार्ड) पेश किया है और यह एक कृत्रिम मेधा (एआई) चैटबॉट है जो नौ भारतीय भाषाओं सहित 40 से अधिक वैश्विक भाषाएं समझता है।
फिलहाल, एआई के चैटबॉट नौ भारतीय भाषाओं में हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में काम होता है। बापना ने भारत के बहुभाषी वातावरण की जटिलता पर ध्यान दिलाया, क्योंकि हमारे देश में लोग अक्सर एक साथ अलग-अलग भाषाओं का प्रयोग करते हैं।
भारत में डेवलपर्स को सशक्त बनाने के लिए, गूगल भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के सहयोग से प्रोजेक्ट वाणी का विस्तार कर रहा है और इससे डेवलपर्स को 80 जिलों के 80,000 वक्ताओं से एकत्रित 58 भाषाओं में 14,000 घंटों से अधिक का भाषण डेटा प्रदान करती है।
इन एआई मॉडल की मदद से भारत के लग-अलग सेक्टर्स में एआई का विस्तार होगा और लोगों की समझ एआई को लेकर बढ़ेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
