Google Suspends Indian Ad Accounts: गूगल ने एडवरटाइजर्स के एक बड़ा एक्शन लिया है। कंपनी ने Annual and Safety Report 2024 में इस बात की जानकारी दी है कि भारत में 2.9 मिलियन (29 लाख) एडवरटाइजर के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पीछे कुछ मुख्य वजह भी कंपनी ने बताई हैं।

इतने अरब एडवरटाइजमेंट को ब्लॉक किया गया (Google Ads policies)
कंपनी के द्वारा विज्ञापन पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले एडवाइजर्स के अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया गया है। गूगल ने 2023 में ग्लोबल लेवल पर 5.5 अरब से ज्यादा एडवरटाइजमेंट को ब्लॉक या हटाया है।
इन Ad अकाउंट पर लिया एक्शन (google action on ad accounts)
गूगल का कहना है कि एड से धोखाधड़ी, गलत जानकारी फैलाने वालों, गैंबलिंग, गेमिंग से जुड़े फ्रॉड्स और फेक एड करने वाले एड अकाउंट पर कंपनी ने ये कदम उठाया है। इसके अलावा फाइनेंशियल इश्यू से जुड़े एडवरटाइजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, ट्रेडमार्क पॉलिसी को फॉलो न करना और पर्सनलाइज्ड एडवरटाइजमेंट का गलत इस्तेमाल करने वालों पर भी एक्शन लिया जा रहा है।
AI की मदद से की इन एडवरटाइजमेंट की पहचान
गूगल ने 50 कानून को लार्ज लैंगवेज मॉडल 2024 में लॉन्च किया था। इसमें कॉम्पलेक्स इन्वेस्टिगेशन, फ्राग सिग्नल जैसे गलत पेमेंट की जानकारी से अकाउंट सेट अप करना आदि शामिल किया था। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने बदलते समय के साथ नए तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से निपटने के लिए अपने सुरक्षा तकनीक को मजबूत किया है। खासतौर पर, उन्होंने एआई (AI) की मदद से बनाए गए गलत एडवरटाइजमेंट को रोकने के लिए कदम उठाए है।
एडवरटाइजमेंट नेटवर्क का मिसयूज करने वालों को गूगल ने हटाया
गूगल ने बताया कि उन्होंने 100 से ज्यादा एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई, जिसने इन धोखाधड़ी भरे एड के खिलाफ काउंटर मेशजर्स तैयार किए हैं। उन्होंने अपनी पॉलिसी को भी अपडेट किया ताकि ऐसे एडवरटाइजमेंट चलाने वाले अकाउंट्स को सस्पेंड किया जा सके। इसके तहत गूगल ने 7 लाख से ज्यादा एड अकाउंट्स को हमेशा के लिए बंद कर दिया। इसके साथ ही कंपनी ने 206.5 मिलियन एड को गलत जानकारी फैलाने के लिए और 273.4 मिलियन एडवरटाइजमेंट को फाइनेंस से जुड़ी पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए हटाया गया है।
गूगल ने यह भी बताया कि उसने 1 अरब से अधिक एड को अपने एड नेटवर्क का मिसयूज करने की वजह से ब्लॉक या हटाया है, जिसमें मैलवेयर का एड भी शामिल है। कंपनी ने एडवटाइजर्स के अकाउंट की निगरानी के लिए जनरेटिव एआई तकनीक का उपयोग किया है, जिससे धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों की पहचान और उन्हें हटाने में मदद मिली है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications