Google pixel 9 Series : मोबाइल यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है. गूगल ने अपनी नई सीरीज, Pixel 9 का ग्लोबल लॉन्च किया है. गूगल अपनी Pixel 9 सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. गूगल की नई सीरीज में स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है. चलिए गूगल के इन नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गूगल की इन नए सीरीज का मोबाइल यूजर्स को बेसब्री से इंतजार था. क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन में मिलने वाले फीचर्स iPhone में नहीं मिल पाएंगे. Google Pxiel 9 सीरीज के सभी फोन में आपको Gemini AI फीसर मिल जाएगा. इसके अलावा यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर पर चलेगा.
फोन में होगा डुअल पिक्सल फ्रंट कैमरा
आपको Google Pixel 9 सीरीज के सभी फोन के बैक में डुअल कैमरा मिल जाएगा. इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा होगा. वहीं इस फोन के कैमरे में 8x सुपर रेजलूशन जूम का सपोर्ट दिया गया है. 50 MP कैमरे के अलावा फोन में 48MP का मेन अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाएगा. इसके अलावा फोन के फ्रंट साइड में 10.5MP का डुअल पिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है.
45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से होगा लेस
Google Pixel 9 सीरीज में आपको 4700mAh से लेकर 5060mAh की बैटरी दी जाएगी. Google Pixel 9 और Pixel 9 Pro में 4,700mAh की बैटरी मिल जाएगी. इसके अलावा Pixel 9 Pro XL मॉडल में 5,060mAh की बैटरी मिलेगी. इन तीनों ही फोन को 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में Qi वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है.
कैसा होगा फोन का प्रोसेसर?
गूगल की इस नए सीरीज में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है. वहीं इसमें 16GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है. गूगल की यह नई सीरीज के फोन Gemini AI फीचर के साथ आता है. इसके अलावा इस फोन में Best Take, Photo Unblur, Magic Eraser और Night Sight जैसे फीचर्स मिल जाएंगे.
गूगल के सभी फोन की तरह Pixel 9 सीरीज के मॉडल IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं. गूगल के इस फोन में Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है. वहीं गूगल जल्द ही इसमें Android 15 का अपडेट दे देगा. वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में Google Cast, GPS, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, जैसे फीचर्स मिलते हैं.
क्या होगी Google Pixel 9 सीरीज की कीमत
गूगल ने अपनी इस नए सीरीज में एक ही वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है. इसके अलावा Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL को 16GB RAM + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. Pixel 9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये और Pixel 9 Pro XL की कीमत 1,24,999 रुपये है. गूगल का यह फोन आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Croma और Reliance Digital के जरिए खरीद सकते हैं.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
