Google Play Store Policy: 1 सितंबर से Google Play Store की पॉलिसी में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसका सीधा असर आम यूजर्स पर देखने को मिलेगा। गूगल 1 सितंबर 2024 से अपने प्ले स्टोर से हजारों ऐसे ऐप्स की छुट्टी करने जा रहा है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

गूगल क्यों हटा रहा है कई सारे ऐप्स?
यूजर्स को स्पैम से निजात दिलाने के लिए गूगल ने कई अपडेट्स रोलआउट किये हैं। गूगल इस नये अपडेट को 1 सितंबर से अपने प्ले स्टोर से हजारों संख्या में लो क्वॉलिटी ऐप्स को हटाने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने ऐसा फैसला अपनी क्वॉलिटी कंट्रोल पॉलिसी को देखते हुए लिया है, जो यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बढ़ावा देगा।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि खराब ऐप क्वॉलिटी की बनावट और खराब डिजाइन वाले ऐप मैलवेयर को अधिक बढ़ाते हैं। इसके साथ ही, ऐसे ऐप्स यूजर्स की निजी और गोपनीय जानकारी पर हाथ साफ कर सकते हैं। गूगल इन कारणों से ही इन ऐप्स को हटा सकता है।
बेहतर होगा यूजर्स का एक्सपीरिएंस
गूगल प्ले स्टोर पर कई सारे लो-क्वॉलिटी ऐप्स हैं जो फ्री में प्रीमियम सर्विस यूजर्स को ऑफर करते हैं। इसके बदले यूजर्स से उनके कॉन्टैक्ट और फोटो जैसी जरूरी चीजों का ऐक्सेस हासिल कर लेते हैं और ये हैकिंग, फ्रॉड या स्पैम की वजह बनती हैं। ऐसे फ्री लो-क्वॉलिटी ऐप्स लाखों स्मार्टफोन यूजर्स प्रभावित कर रहे हैं।
गूगल के अनुसार, मैलवेयर वाले और थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए नये प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं और गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड ऐप से फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं। गूगल ने ऐसे मामलों के खिलाफ सख्ती दिखाई और नये बदलावों को मंजूरी दी है।
इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर किसी भी ऐप के APK को किसी थर्ड पार्टी के ऐप स्टोर पर अपलोड करने में प्रतिबंध लगा सकता है। गूगल का कहना है कि उसकी तरफ से यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के मद्देनजर ऐसा फैसाल किया गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications