Google Pay VS Google Wallet Differences: इस डिजिटल दुनिया में पैसे ट्र्रांसफर करने के लिए अब हमें बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं क्योंकि अब आसानी से पैसों का लेन-देन फोन के माध्यम से हो जाता है। फिर चाहे आप गूगल पे का यूज करें या फिर फोन पे का इस्तेमाल करें।
हाल ही में गूगल पे ने गूगल वॉलेट को लॉन्च किया है। जिसके कई सारे फीचर्स हैं और ये फीचर्स यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद भी साबित होंगे। लेकिन आपके लिए गूगल पे और गूगल वॉलेट में से क्या बेहतर है ये हम आज बताएंगे।

Google Pay का यूज
आपको बता दें कि गूगल पे एक पेमेंट ऐप है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं। गूगल ने सबसे पहले Google Tez के नाम से एक ऐप लॉन्च किया था और साल 2011 में कुछ समय के बाद इसका नाम बदलकर गूगल पे कर दिया गया था।
इस ऐप की मदद से आप आसानी से पैसे भेजने के अलावा बिल आदि का पेमेंट भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं गूगल पे ऐप को यूजर्स अपने बैंक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं।
गूगल पे की मदद से आप इस ऐप पर हुए अपने बैंक अकाउंट से होने वाले लेनदेन को चेक कर सकते हैं। यूजर्स के लिए कंपनी कई प्रमोशनल स्क्रैच कार्ड भी ऑफर करती रहती है।
Google Wallet का यूज
गूगल वालेट एक डिजिटल डॉक्यूमेंट रखने का ऐप है। इसमें पेपर ट्रेन टिकट और सिनेमा हाल टिकट डिजिटली रखने की भी सुविधा मिलती थी।
साथ ही पेपर फॉर्म में सारे एजूकेशन से लेकर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट को आप इसमें रख सकते हैं।
वैसे तो आप इन डॉक्यूमेंट्स को फिजिकल वालेट में आसानी से रख सकते हैं, लेकिन आज के दौर में डॉक्यूमेंट, ट्रेन, बस और सिनेमा हाल टिकट के साथ ऑफिशियल और पर्सनल डॉक्यूमेंट डिजिटल हो गए हैं, जिसे रखने के लिए डिजिटल वालेट की जरूरत होती है। इसी डिजिटल वालेट को गूगल ने पेश किया है।
गूगल वॉलेट में रख सकते हैं ये सभी डॉक्यूमेंट्स
आप गूगल ऐप में कई सारे डॉक्यूमेंट्स को रख सकते हैं। इसमें फ्लाइट पास, इवेंट टिकट, बोर्डिंग पास, ट्रांजिट कार्ड्स, गिफ्ट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड को आप डिजीटली रख सकते हैं।
कहां से डॉउलोड करें गूगल वॉलेट ऐप?
अगर आप गूगल वॉलेट ऐप को डॉउनलोड करना चाहते हैं तो यह ऐप आप गूगल प्ले स्टोर से डॉउनलोड कर सकते हैं। इसे गूगल वॉलेट ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि iOS बेस्ड डिजाइस जैसे आईफोन को गूगल वालेट के लिए इंतजार करना होगा।
Google Wallet और Google Pay में से आपके लिए क्या बेहतर है?
गूगल पे ऐप से बैंक अकाउंट को लिंक करके यूपीआई पेमेंट बेहद आसानी से हो सकता है, लेकिन गूगल वॉलेट में ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
गूगल पे में आप क्रेडिट कार्ड भी एड करके पेमेंट कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो गूगल पे एक डिजिटल पेमेंट एप है और गूगल वॉलेट एक डिजिटल वॉलेट है जिसमें आप डॉक्यूमेंट को रख सकते हैं। ये दोनों ही ऐप आपको कई सारे बेनिफिट्स देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications