Google Maps Rolls Out Metro Tickets: रास्ता भटक जाने पर या फिर किसी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए गूगल मैप्स को आपने कई चीजों के लिए यूज किया होगा। अब मेट्रो यात्रियों के लिए गूगल मैप्स से जुड़ी एक खुशखबरी आ गई है। गूगल की योजना नम्मा यात्री और ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क ऑफ डिजिटल कॉमर्स) की मदद से मेट्रो टिकट देने की सुविधा को और अधिक शहरों तक साथ ही बसों जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक भी बढ़ावा देना है।

इन जगहों के लिए बुक कर सकेंगे Google Maps पर मेट्रो टिकट
कोच्चि और चेन्नई के यात्री इस हफ्ते के अंत से गूगल मैप्स की मदद से मेट्रो टिकट बुक कर पाएंगे। Tech Giant ने इसकी घोषणा 25 जुलाई की है। कंपनी ने ये कदम देश में लोगों को डिजिटल पब्लिक ट्रांसपोर्ट अनुभव प्रदान करने के लिए Google की मदद ली है।
Google ने दिसंबर 2023 में इस सुविधा की घोषणा की थी जब उसने सरकार सोपर्टेड ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और नम्मा यात्री को साथ जोड़ा गया था। अमेरिकी कंपनी नम्मा यात्री के पीछे की फर्म मूविंग टेक इनोवेशन लिमिटेड में भी एक निवेशक है, जिसने इस महीने की शुरुआत में इसके 11 मिलियन डॉलर के पहले फंडिंग राउंड में भाग लिया था।
यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
यह सुविधा मोबिलिटी ऐप नम्मा यात्री द्वारा संचालित होगी, जो पूरी बुकिंग और भुगतान प्रक्रिया को संभालेगी। Google ने ये भी जानकरी दी है कि जब यूजर इन दोनों शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के दिशा-निर्देश खोजेंगे तो उन्हें यात्रा के मेट्रो स्टेप्स के लिए बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा।
ऐसे कर पाएंगे टिकट बुक
यात्रा के मेट्रो स्टेप्स के लिए बुकिंग का ऑप्शन टैप करने के बाद यूजर को बुकिंग और भुगतान प्रोसेस के बारे में निर्देशित किया जाएगा और उन्हें क्यूआर कोड टिकट प्राप्त होगा, जिससे उन्हें स्टेशन पर लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
गूगल मैप्स पर बुकिंग और पेमेंट्स को संभालने का ये ऐप करेगा काम
नम्मा यात्री ऐप ही गूगल मैप्स पर बुकिंग और पेमेंट्स को संभालने का काम करेगा। कंपनी ने बताया है कि चेन्नई और कोच्चि में मेट्रो एजेंसियां ONDC नेटवर्क पर यूजर ऐप के रूप में काम कर रही हैं, जबकि नम्मा यात्री एक खरीदार ऐप है। गूगल ने ये भी जानकारी दी है कि वह भविष्य में नम्मा यात्री और ONDC के सहयोग से इस सुविधा को और अधिक शहरों और बसों जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अलावा साधनों तक को बढ़ाने की योजना बना रहा है।
भारत में गूगल मैप्स अनुभवों के लिए उत्पाद प्रमुख अनल घोष ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि नम्मा यात्री ऑटो और कैब-बुकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है, गूगल केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर फोकस करता है।
"नम्मा यात्री ONDC पर एक बड़ी सफलता की कहानी रही है, विशेष रूप से सवारी बुकिंग पर, लेकिन वे देश भर में उपयोगकर्ताओं की विविध गतिशीलता और परिवाहन आवश्यकताओं को विस्तारित करने और पूरा करने के हमारे नजरिए को भी साझा किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
