नई दिल्ली, अप्रैल 6। अगर आप कहीं भी जाना चाहते हैं और चाहते हैं कि टोल टैक्स से कुछ राहत मिल जाए या यह न लगे, तो अब ऐसा हो सकता है। गूगल ने इस तरह की सुविधा शुरू की है। गूगल ने अपने गूगल मैप में इस तरह का फीचर अब जोड़ दिया है। इससे यह आपको वह रास्ते भी बताएगा, जिन पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आपको गूगल मैप पर जाना होगा।
जानिए क्या है गूगल मैप में
गूगल ने अपने मैप में कुछ सुविधा को और जोड़ा है। इसके तहत अब गूगल मैप पर आप जहां भी जाना है, वहां का रास्ता जानने के साथ ही यह भी पूछ सकते हैं कि इस रास्ते पर कितने टोल टैक्स कलेक्शन पड़ेंगे। अब गूगल मैप आपको इस बात की पूरी जानकारी देगा। इससे आप सफर के पहले ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको कितना टोल देना होगा। वहीं अगर आप चाहते हैं कि आप बिना टोल दिए जाएं तो नई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
गूगल मैप में से टोल रोड का विकल्प भी पूछ सकते हैं
गूगल ने अपने गूगल मैप में अब टोल नाके के विकल्प भी सुझाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आपको कहीं भी जाना हो, आप पहले टोल के साथ रास्ता देख लें। इसके बाद आप बिना टोल के साथ रास्ता चेक कर सकते हैं। इसके बाद आप जान पाएंगे कि बिना टोल दिए अगर आप जाना चाहते हैं, तो आपको कितना किलोमीटर कम या ज्यादा चलना होगा।
हाल ही में सरकार ने राहत की घोषणा
वैसे सरकार ने भी टोल नाके की दिक्कतों को देखते हुए कुछ राहत देने की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे 60 किलोमीटर के बाद ही दूसरा टोल नाका आएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की घोषणा संसद में की है। हालांकि यह व्यवस्था देशभर के सभी नेशनल हाईवे के टोल नाके पर लागू की जाएगी। राज्य सरकारों के हाईवे पर यह व्यवस्था अगर राज्य सरकार चाहे तो कर सकती है। इस समय देश में करीब 600 टोल नाके एनएचएआई के हैं।
टोल तय करने का यह है आधार
टोल को तय करने का एक तरीका है। जिस सड़क पर आप जा रहे हैं, उसे बनाने में जो लागत आती है और वह कितनी बड़ी सड़क है, इस आधार पर टोल को तय किया जाता है। वहीं कुछ लोग यह मान कर चलते हैं कि सड़क की लागत निकल जाने के बाद टोल को खत्म कर दिया जाता है। ऐसा होता नहीं है, क्योंकि सड़क की देखरेख का खर्च भी चाहिए होता है, जिसके चलते टोल कम या ज्यादा तो हो सकता है, लेकिन खत्म नहीं हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications