Google Layoffs: कर्मचारियों की छंटनी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। Amazon, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, आदि कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया है। हाल ही में, गूगल ने अपनी ग्लोबल बिजनेस यूनिट से करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह यूनिट कंपनी की सेल्स और पार्टनरशिप से जुड़ी हुई थी।

क्यों गूगल ने कर्मचारियों को कंपनी से निकाला? (Google Cuts 200 jobs)
200 कर्मचारियों की छंटनी करने के पीछे गूगल ने कुछ अहम वजहें भी बताई हैं। यह कदम ऑपरेशनल बदलावों के तहत उठाया गया है, जो एआई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ते रिस्पांस के जवाब में लिया गया है। द इंफोर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला कंपनी के अंदर बदलाव और एआई व क्लाउड पर ज्यादा ध्यान देने के चलते लिया गया है। Google ने रेउटर को दिए हुए बयान में कहा कि यह एक छोटा बदलाव है, जिससे कामकाज आसान होगा, टीमों के बीच तालमेल बढ़ेगा और ग्राहकों को जल्दी मदद मिल सकेगी।
साल 2023 में भी हुई थी छंटनी (Google jobs news)
ये छंटनी 2023 की शुरुआत से जारी नौकरी में की गई कटौती का हिस्सा हैं। सिर्फ पिछले महीने ही, Google ने अपने प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज ग्रुप जिसमें Android, Pixel और Chrome शामिल हैं। इससे सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला गया था। कंपनी अब अपने मुख्य कामों से हटकर नई टेक्नोलॉजी जैसे एआई और क्लाउड पर ज्यादा ध्यान दे रही है, इसलिए नॉन कोर सेगमेंट में छंटनी का सिलसिला जारी है।
कंपनी ने दी ये जानकारी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet ने जनवरी 2023 में करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो उसकी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 6% था। कंपनी ने इसकी वजह इकोनॉमिक अनर्सटिनिटी और कंपनी के फोकस को बढ़ाने की जरूरत बताई थी। वहीं, साल 2024 के अंत तक Alphabet में 1.83 लाख से ज़्यादा लोग काम कर रहे थे।
इन कंपनियों ने भी कर्मचारियों को निकाला
Google अकेली कंपनी नहीं है जो छंटनी कर रही है। हाल के महीनों में कई बड़ी टेक कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या घटाई है। Meta ने खराब परफॉर्मेंस करने वाले करीब 5% कर्मचारियों को हटाया। Microsoft ने अपने Xbox डिविजन में कटौती की, Amazon ने कई यूनिट्स में स्टाफ कम किया, और Apple ने डिजिटल सर्विसेज यूनिट में चुपचाप छंटनी की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications