Google ने न्यू यॉर्क में आयोजित 'मेड बाय गूगल' इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए सीरिज गूगल पिक्सेल-7 की लॉन्चिंग की है। गूगल ने 59,999 रुपए की कीमत वाला पिक्सेल-7 और 84,999 रुपए की कीमत वाला पिक्सल-7 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। गूगल ने नए पिक्सेल-7 स्मार्टफोन्स के साथ स्मार्टवॉच भी लॉन्च किया है।
टैबलेट और ईयरबड्स की भी दी जानकारी
गूगल ने मेड बाय गूगल इवेंट में अपना पहला टैबलेट और ईयरबड्स भी रिविल किए। गूगल ने बताय कि कंपनी का टैबलेट 2023 में लॉन्च होगा। इंडिया में ग्राहक 13 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सेल-7 और पिक्सल-7 प्रो खरीद सकेंगे। मोबाईल फोन के लिए प्री-बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है।
2 स्टोरेज विकल्प में है पिक्सल-7
गूगल पिक्सल-7 में 6.3 इंच की फुल एच+ स्क्रीन डिस्प्ले है। फोन की कीमत 59,999 रुपए से शुरू है। पिक्सेल-7 में ग्राहक को 4270mAh बैटरी के साथ 30वॉट का चार्जर मिलेगा। गूगल ग्राहकों को 8जीबी रैम के साथ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के दो विकल्प दे रहा है।
50 मेगापिक्सल के साथ है ड्यूल कैमरा
पिक्सल-7 स्मार्टफोन में ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। गूगल ने पिक्सल-7 में फ्रंट कैमरा 10.8 मेगापिक्सल लगाया है। स्मार्टफोन को ग्राहक लेमनग्रास, स्नो और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
12 जीबी रैम के साथ आता है पिक्सल प्रो
गूगल ने पिक्सल-7 प्रो को 84,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। पिक्सल-7 प्रो 6.7 इंच की QHD+ स्क्रीन के साथ एबेलेबल है। गूगल ने प्रो वैरियंट में 4926एमएएच की बैटरी दी है। पिक्सल-7 प्रो स्मार्टफोन 12जीबी रैम के साथ 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। ग्राहक इसे हैजल, स्नो और ओब्सिडियन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। गूगल ने प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा का विकल्प दिया है। गूगल पिक्सल-7 प्रो में ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल का मेन, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा 10.8 मेगापिक्सल का है।
स्मार्टवॉच क्या होगी कीमत
गूगल ने पिक्सल वॉच के 2 वेरिएंट में लॉन्च किए हैं। गूगल के स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ/wi-fi कनेक्टिविटी के वेरिएंट उपलब्ध है। इसकी कीमत 349 डॉलर यानी की करीब 28,736 रुपए के करीब है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications