Google LayOff News: 25 अप्रैल 2024 को गूगल का चौथे क्वार्टर रिजल्ट आया, हालांकि इसके बाद कंपनी ने अपने 200 कर्मचारीयों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल गूगल ने अपनी टीम को फिर से ऑर्गेनाइज करने का फैसला किया है। इसके तहत कंपनी भारत और मेक्सिको जैसी जगह पर, ऐसे रोल के लिए हायरिंग करेगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि गूगल के द्वारा निकाले गए यह सभी कर्मचारी कर यूनिट में काम कर रहे थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोर यूनिट के अंतर्गत आने वाली टीम एक टेक्निकल फाउंडेशन तैयार करती है, जो कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स को एक बेहतर मंच देता है और यूजर्स को भी सुरक्षित रखता है। दरअसल इस टीम का काम कस्टमर को गूगल की वेबसाइट के अनुसार सिक्योरिटी और सेफ्टी देना होता है।

कौन-कौन होता है इस टीम में शामिल
गूगल द्वारा बनाई गई इस कोर टीम में पाइथन डेवलपर टीम, टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर, कोर डेवलपर, एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म्स और सिक्योरिटी फाउंडेशन भी होते हैं। इसके अलावा इस टीम में कई इंजीनियरिंग के रोल भी होते हैं।
मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक गूगल ने अपने 50 कर्मचारियों को हटा दिया है जो इंजीनियरिंग रोल में थे। निकल गए इन 50 कर्मचारियों में कैलिफोर्निया और सनीवेल ऑफिस के सामने कर्मचारी शामिल हैं।
मीडिया द्वारा साझा की गई इस जानकारी में यह भी पता चला है कि कंपनी इन जगहों से कर्मचारियों को निकाल कर भारत और मेक्सिको में नई भर्तियां करने वाला है, कंपनी इन जगहों पर अपनी कोर टीम को मजबूत करने के लिए ये भरतियां कर रही है। ताकि इन बड़े मार्केट में गूगल अपनी सर्विस को और भी ज्यादा बेहतर बना सके और मार्केट को ज्यादा से ज्यादा कैप्चर कर सके।
गूगल ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी और अपने कर्मचारियों को इसलिए ऑफ के बारे में टाउन हॉल मीटिंग के दौरान ही जानकारी दी गई थी। इस साल में यह गूगल का सबसे बड़ी नौकरी की कटौती है, जिसे प्लांड तरीके से किया गया है।
गूगल के वाइस प्रेसिडेंट अस्मिन हुसैन का कहना है कि हम उच्च-विकास वाले वैश्विक कार्यबल स्थानों में विस्तार करते हुए अपने प्रजेंट ग्लोबल फुटप्रिंट को बनाए रखने का इरादा रखते हैं, ताकि हम अपने भागीदारों और डेवलपर्स के करीब काम कर सकें।
कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के द्वारा जानकारी दी गई है कि अप्रैल के बीच के महीने से कंपनी खुद को रिस्ट्रक्चर करना शुरू कर चुकी है। ऐसे में कई कर्मचारियों को निकाला जा रहा है और उनकी जगह पर बेंगलुरु और मेक्सिको जैसे शहरों में गूगल की कोर टीम में कर्मचारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।
कंपनी के द्वारा एक ऑल हैंड मीटिंग में कहा गया कि अब उसे भारत और ब्राजील जैसे देश में अपने यूजर बेस को बढ़ाना है। ऐसे देश जबरदस्त कंज्यूमर बेस वाले हैं और यहां पर कर्मचारियों की तनख्वाह भी अमेरिका के मुकाबले काफी ज्यादा काम है। इससे कंपनी को कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा होगा और भारत जैसे देशों में इनका यूजर बेस और भी तगड़ा हो जाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
