नई दिल्ली, दिसंबर 2। पिछले महीने अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने एक स्कॉलरशिप का ऐलान किया था। इस स्कॉलरशिप के तहत बतौर आर्थिक सपोर्ट 74000 रु (1000 डॉलर) दिए जाएंगे। तकनीकी क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाली लड़कियों और महिलाएं इस स्कॉलरशिप का फायदा उठा सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कॉलरशिप को गूगल स्कॉलरशिप नाम दिया गया है। आगे जानिए स्कॉलरशिप से जुड़ी सारी डिटेल।
ऑनलाइन करें आवेदन
सबसे पहली बात ये है कि गूगल ने कहा है गूगल स्कॉलरशिप का जो पैसा आपको मिलेगा उसे ट्यूशन, फीस, किताबें, सप्लाइज और छात्रों के प्राथमिक विश्वविद्यालय में कक्षाओं के लिए जरूरी उपकरणों पर खर्च किया जाना चाहिए। यानी कि ये जरूरी कि आप सिर्फ शिक्षा से जुड़ी चीजों पर ही स्कॉलरशिप का पैसा खर्च करें। जो लड़कियां और महिलाएं गूगल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की इच्छुक हों मगर उन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया तो वे जल्दी ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकती हैं।
कब तक है आवेदन का मौका
गूगल स्कॉलरशिप के तहत 74,000 रुपये की रकम दी जा रही है। यदि आप इसके लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो ध्यान रहे कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है। मालूम हो कि गूगल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का दिन बेहद करीब है। आपको 10 दिसंबर 2021 (रात 11.59 बजे) की आखिरी तारीख तक आवेदन करना होगा।
कौन होगा एलिजिबल
गूगल की इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। महिलाओं को ही इस स्कॉलरशिप के योग्य माना जाएगा। मगर उनके लिए भी कई पात्रता मानदंड रखे गए हैं। पहला कि एकेडमिक सेशन वर्ष 2021-22 में रेगुलर छात्रों के रूप में रजिसटर्ड छात्राएं ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की पात्र हैं। दूसरी बात कि आवेदक को कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इनसे संबंधित तकनीकी क्षेत्र में स्टडी करना जरूरी है।
ये हैं बाकी पात्रताएं
जो भी महिला आवेदन करे उसका अकादमिक रिकॉर्ड मजबूत होना चाहिए। महिला को तकनीकी या कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित कोर्स करना चाहिए। यदि आप आवेदन का प्रोसेस जानना चाहती हैं तो हम आपको आगे वो भी बताएंगे।
क्या है आवेदन का प्रोसेस
गूगल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट (buildyourfuture.withgoogle.com) पर जाएं। आपको यहां स्कॉलरशिप से जुड़ी हुई सारी जानकारी मिल जाएगी। होम पेज पर मेन्यू में स्कॉलरशिप ऑप्शन पर क्लिक करें। नये पेज पर जनरेशन गूगल स्कॉलरशिप विकल्प पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी लेकर 'अप्लाई नाउ' पर क्लिक करें। इसके बाद सारी जरूरी जानकारी दर्ज करें। फिर फॉर्म सबमिट कर दें। इतना करते ही आपके गूगल स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
इन चीजों की होगी जरूरत
आवेदन करते समय आपको मौजूदा या पुराने संस्थानों से टेक्निकल प्रोजेक्ट और कम्युनिटी एंगेजमेंट और एकेडमिक ट्रांसक्रिप्ट में भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए अपना बायोडाटा / सीवी जमा करना होगा। आपको दो 400 शब्दों के निबंध भी जमा करने होंगे, जो अंग्रेजी में होने चाहिए। इन निबंधों से विविधता, समानता और समावेशन के अलावा वित्तीय जरूरत के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का आकलन होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications