Modi met CEOs : भारत में गूगल डिजिटाइजेशन के लिए 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। शुक्रवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने के बाद यह जानकारी दी। वही, अमेजन के सीईओ एंडी जैसी ने भी पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत में 26 बिलियन डॉलर के निवेश की बात कही।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना हमारे लिए एक सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटलीकरण के लिए गूगल 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हम गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की ऐलान कर रहे हैं।

पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुंदर पिचाई के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फिनटेक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा हुई।
अमेजन के सीईओ एंडी जैसी ने भी पीएम से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अमेजन भारत में दुनिया के बड़े इनवेस्टर्स में से एक है। अब तक हमने 11 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि 15 बिलियन डॉलर का और निवेश करने का इरादा है, जिससे कुल राशि 26 बिलियन हो जायेगी।
गूगल सीईओ ने डिजिटल इंडिया के लिए पीएम के नजरिया की सहारना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए पीएम का नजरिया उनके वक्त से कही आगे है। कि इसे एक ब्लू प्रिंट के तोर पर देखता हूं। जिसे दूसरे देश करना चाह रहे हैं।
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि हम बेहद ही शीघ्र बार्ड और ज्यादा इंडियन भाषाओं का सपोर्ट पेश करने वाले हैं। बार्ड की बात करें तो बार्ड एक गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट है, जिसे कंपनी ने गूगल IO 2023 इवेंट के दौरान भारत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 180 देशों में लॉन्च किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
