अगर आप भी होंडा बाइक्स या स्कूटी लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप।
नई दिल्ली: अगर आप भी होंडा बाइक्स या स्कूटी लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। अच्छी बात तो ये है कि आपको अपनी पंसदीदा बाइक को खरीदने के लिए कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे। जी हां कम बजट में आपको सेकेंड हैंड के ऑप्शन देखना चाहिए। आज हम एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप सस्ती कीमत में होंडा एक्टिवा 3G (110cc) स्कूटी खरीद सकते हैं।

33 हजार रुपये में यहां से खरीदें होंडा एक्टिवा 3जी
बता दें कि आप घर बैठे मशहूर ऑनलाइन वेबसाइट ड्रूम से ही, आधे से भी कम कीमत में शानदार बाइक बुक कर सकते हैं। सेकेंड हैंड बाइक और कार बेचने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ड्रूम की वेबसाइट पर 33 हजार रुपये के रेंज में होंडा एक्टिवा 3जी (110cc) स्कूटी मिल रही है। पेट्रोल फ्यूल टैंक की ये स्कूटी करीब 2600 किलोमीटर चली है। माइलेज की बात करें तो 61 किलोमीटर प्रति घंटे की है। वहीं, इंजन 110 सीसी का है। इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल,एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा एंटी-थेफ्ट अलार्म भी है। ब्लूटुथ और यूएसबी चार्जिंग की भी सुविधा मिल जाएगी। होंडा एक्टिवा 3जी फर्स्ट ऑनर के द्वारा बेची जा रही है। इसके ऑनर का पता गुरुग्राम में दिया गया है। मतलब ये कि दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए ये डील ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।
टोकन अमाउंट जमा करना जरुरी
अगर आप इस डील में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको सबसे पहले ड्रूम की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर आप सर्च में स्कूटी के मॉडल को एंटर करेंगे। यहां स्कूटी के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा आपको 1223 रुपये का टोकन अमाउंट भी जमा करना होगा। ये टोकन अमाउंट रिफंडेबल होगा। मतलब ये कि डील पूरी नहीं होने की स्थिति में आपको पैसे लौटा दिए जाएंगे। वहीं, डील के लिए इस अमाउंट का भुगतान जरूरी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई होंडा एक्टिवा की कीमत 70 हजार रुपये के करीब है। देश की राजधानी दिल्ली में दो वेरिएंट-स्टैंडर्ड और डीलक्स में आने वाले स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 66,799 रुपये और 68,544 रुपये है। आपको बता दें कि ये कीमत होंडा एक्टिवा 6जी की है। इसके कई फीचर्स काफी अपग्रेडेड हैं।
होंडा की बिक्री दिसंबर में 3% बढ़कर 2,63,027 इकाई
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बिक्री दिसंबर, 2020 में तीन प्रतिशत बढ़कर 2,63,027 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने दिसंबर, 2019 में 2,55,283 वाहन बेचे थे। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि दिसंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 2,42,046 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल समान महीने में 2,30,197 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 11,49,101 रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,91,299 इकाई रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर, 2020 में सकारात्मक थोक एवं खुदरा बिक्री आंकड़ों के बाद हम नयी उम्मीद के साथ 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। लंबे समय बाद तीसरी तिमाही में हमने तिमाही आधार पर सकारात्मक बिक्री दर्ज की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
