नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सहित बाकी दूरसंचार कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर लेकर आती रहती हैं। डेटा की खपत देश में काफी बढ़ गयी है। इसलिए कंपनियां अपने ऑफर में अक्सर फ्री डेटा देती हैं। इस बार बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक 150 जीबी फ्री इंटरनेट डेटा दे रही है। हालांकि ये डेटा आपको ऐसे ही नहीं मिलेगा। बल्कि कंपनी एक प्लान के साथ 150 जीबी अतिरिक्त डेटा देगी, जिसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
कौन सी कंपनी दे रही फ्री डेटा
वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने हाल ही में कुछ ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने वीआई मूवीज और टीवी के जरिए यूजर्स को वूट सिलेक्ट का बेनेफिट देने के लिए वायकॉम 18 के साथ साझेदारी की। कंपनी ने वीकेंड रोलओवर बेनेफिट को भी आगे बढ़ा दिया, जिससे ग्राहकों को वीकेंड पर बचे हुए डेटा का उपभोग की सुविधा मिलती है। यह डबल डेटा बेनेफिट भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को डेली 4 जीबी तक डेटा मिलता है। अब वीआई एक खास ऑफर के तहत ग्राहकों को 150 जीबी फ्री डेटा भी दे रही है।
किस प्लान के साथ मिलेगा फ्री डेटा
वीआई नए ग्राहकों को एक पोस्टपेड प्लान के साथ 150 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। वीआई ने अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ 150 जीबी अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही हैं। यह बेनेफिट myvi.in वेबसाइट के माध्यम से प्लान खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। अब जानते हैं वीआई के 399 रु वाले पोस्टपेड प्लान के बेनेफिट।
मिलेगा 40 जीबी डेटा
वीआई के 399 रु वाले पोस्टपेड प्लान 200 जीबी रोलओवर डेटा के साथ अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉलिंग बेनेफिट और 40 जीबी डेटा मिलता है। डेटा रोलओवर का मतलब है कि आप अनयूज्ड डेटा को अगले महीने इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आपके पास 4 जीबी डेटा है और आपने केवल 3 जीबी ही महीने में उपयोग किया तो अगले महीने आपको कुल 5 जीबी डेटा मिलेगा।
जान लीजिए डेटा रोलओवर डेटा का नियम
150 जीबी फ्री डेटा आप 6 महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि वैसे तो इस प्लान में आपको 200 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा मिलेगी, मगर फ्री डेटा इसमें शामिल नहीं होगा। ये फ्री डेटा आपको 6 महीने के अंदर ही इस्तेमाल करना होगा। इस प्लान में आपको किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं मिलेगा। वीआई पोस्टपेड प्लान्स में ओटीटी बेनेफिट 499 रु वाले प्लान से शुरू होते हैं। हालांकि आपको वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस मिलता है, जिससे आपको वूट सिलेक्ट और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में चार्जेबल एसएमएस का लाभ भी मिलता है।
पहले भी दिया फ्री डेटा
यह पहली बार नहीं है जब वीआई अपने किसी प्लान के साथ अतिरिक्त फ्री डेटा दे रही है। पिछले महीने वीआई अपने चुनिंदा ग्राहकों को 2595 रुपये के प्रीपेड प्लान पर 50 जीबी अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही थी। 2595 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक साल की है, जिसमें रोज 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में वीकेंड रोलओवर डेटा बेनेफिट के साथ एक साल का जी5 प्रीमियम और वीआई मूवीज एंड टीवी का एक्सेस भी मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
