नई दिल्ली, जनवरी 8। अभी तक आप पोस्ट ऑफिस का इस्तेमाल निवेश या बचत जमा करने और डाक भेजने के लिए करते रहे हैं, मगर जल्द ही आपको पोस्ट ऑफिस की शाखाओं में एक और नयी सुविधा मिलने जा रही है। बता दें कि आप बहुत जल्द अपने करीबी पोस्ट ऑफिस में जाकर ट्रेन के लिए टिकट बुक करा पाएंगे। जी हां बहुत जल्द पोस्ट ऑफिस से भी ट्रेन की टिकट बुक की जा सकेगी। ये योजना बहुत खास और आम आदमी के लिए काफी सुविधा वाली होगी। आगे जानिए इस योजना की पूरी डिटेल।
इस योजना का है हिस्सा
पोस्ट ऑफिस पर ट्रेन टिकट की बुकिंग की सर्विस देश में चल रहे मॉडर्नाइजेशन प्लानिंग का हिस्सा है। इसी के तहत भारतीय रेलवे पोस्टल डिपार्टमेंट के सहयोग से पोस्ट ऑफिसों में ट्रेन बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या को कम करने में बहुत कारगर साबित हो सकती है।
हो चुकी है शुरुआत
यह सुविधा 6 जनवरी से चालू हो गयी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते गुरुवार को यूपी की राजधानी में अन्य सुविधाओं के साथ रिजर्वेशन सुविधा का उद्घाटन किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इसे यूपी में शुरू किया गया है, मगर ये योजना देश के बाकी हिस्सों में भी धीरे-धीरे शुरू की जाएगी। शुरुआत में, टिकट बुकिंग की सुविधा राज्य भर के लगभग 9147 डाकघरों में उपलब्ध कराई जाएगी।
समय की होगी बचत
इस सुविधा से लोगों का काफी समय बचेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन या एजेंटों के पास नहीं जाना होगा, बल्कि वे करीबी पोस्ट ऑफिस की शाखा से ही ट्रेन की टिकट बुक करा सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यूपी के गोमतीनगर स्टेशन पर नई ट्रेन और नई हाईटेक वाशिंग फैक्ट्री एरिया की भी शुरुआत की।
नयी वंदे भारत ट्रेनें
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे आजादी के 75 साल के आजादी अमृत महोत्सव पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की भी योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की प्लानिंग को मंजूरी दी है। वंदे भारत ट्रेनों के टेंडर आवंटन का काम चल रहा है।
पीएम मोदी के ऐलान के बाद फैसला
गौरतलब है कि नयी वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का कदम पीएम मोदी द्वारा देश भर के 75 शहरों को जोड़ने वाली विभिन्न वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा के बाद उठाया गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications