आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है और इसकी एफडी की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव करते हुए इसे 5 बेसिस पॉइंट्स से बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली, अप्रैल 1। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है और इसकी एफडी की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव करते हुए इसे 5 बेसिस पॉइंट्स से बढ़ा दिया है। तो अगर आप भी आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में 5 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की है।

बड़ा झटका : CNG-PNG की कीमतों में हुआ इजाफा
नई दरें लागू, होगा अब ज्यादा फायदा
आईसीआईसीआई बैंक ने 1 से 10 साल तक की अवधि के लिए अपने सावधि जमा ब्याज दर को 5 बेसिस पॉइंट्स से बढ़ा दिया है। ये दरें 2 करोड़ रुपये तक के सिंगल डिपॉजिट, लेकिन 5 करोड़ से कम के लिए बढ़ाई गई हैं। ये नई दरें 30 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं। अब, आईसीआईसीआई बैंक 1 वर्ष से 389 दिन और 390 दिनों से लेकर 15 महीने से कम अवधि के कार्यकाल पर 4.20% की ब्याज दर दे रहा है। पहले इसी एफडी की दर 4.15% थी। इसके अलावा, बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि के लिए 4.25% की दर प्रदान कर रहा है। इससे पहले इसी पर 4.20% मिल रहा था। 18 महीने से 2 साल तक की अवधि पर अब 4.30% की बजाय 4.35% कर दिया गया है। अब जमाकर्ता 2 साल 1 दिन से 3 साल के कार्यकाल पर 4.55% की दर से कमा सकते हैं। इसके साथ ही, पिछले 4.6 फीसदी से 3 साल से 10 साल तक के कार्यकाल पर 4.65% की दर दी जा रही है।
नहीं बदलीं कम अवधि की ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक 271 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए 3.70% की दर की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा, 185 दिनों से 270 दिनों के बीच की अवधि पर 3.6% ब्याद दे रहा है, जबकि 91 दिनों से 184 दिनों की अवधि पर 3.35% का ब्याज दर लागू है। 61 दिनों से 90 दिनों की अवधि पर 3% ब्याज दर मिलती है। इसके अतिरिक्त, छोटी अवधि में, आईसीआईसीआई बैंक 30 दिनों से 60 दिनों के बीच 2.75% की दर देता है, और सबसे कम 7 दिनों से 29 दिनों के लिए 2.5% की दर की पेशकश कर रहा है। ये दरें सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों दोनों पर लागू हैं। ये संशोधित ब्याज दरें नए डिपॉजिट्स और मौजूदा फिक्स्ड डिपॉजिट्स को रिन्यू कराने पर लागू हैं।
खुशखबरी, एचडीएफसी एफडी पर मिलता रहेगा अधिक ब्याज
देश सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों बड़ा तोहफा दिया है। बैंक की तरफ से कहा गया है कि सीनियर सिटीजन को एफडी पर अधिक ब्याज मिलता रहेगा। बैंक की तरफ से समय सीमा आगे बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 कर दिया गया है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'सीनियर सिटीजन जो 5 करोड़ रुपये की एफडी 5 साल एक दिन से 10 साल के लिए लॉक करते हैं। उन्हें 30 सितंबर 2022 तक अतिरिक्त ब्याज 0.25% मिलता रहेगा।' बता दें यह ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले ब्याज के अतिरिक्त है। यानी ग्राहकों को 75 बीपीएस का लाभ होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications