नई दिल्ली, 26 मार्च। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर में वृद्धि की है। ग्राहक अब 1 अप्रैल, 2022 से अपने बचत खातों पर 6 फीसदी (जो पहले 5 फीसदी था) ब्याज हासिल कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार बचत बैंक खातों पर ब्याज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा तय ब्याज दर पर दिन के अंत में दैनिक बैलेंस पर निर्धारित किया जाएगा, और मासिक आधार पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। जानते हैं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की नयी ब्याज दरें।
नयी ब्याज दरें
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अब बचत खाते के 1 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 4.00 प्रतिशत ब्याज दर और 1 लाख रुपये से अधिक लेकिन 10 लाख रुपये से कम के बचत खाते के बैलेंस पर 4.50 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करेगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अब 10 लाख रुपये से अधिक लेकिन 25 लाख रुपये से कम के बचत खाते के बैलेंस पर 5.00 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा। ग्राहकों को बचत खाते में अब 25 लाख रुपये से अधिक से 1 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 6 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर प्राप्त होगी।
बाकी ब्याज दरें
1 करोड़ रुपये से अधिक लेकिन 100 करोड़ रुपये से कम के डेली बैलेंस पर ब्याज दर अब 5.00 प्रतिशत होगी। 100 करोड़ रुपये से अधिक से 200 करोड़ रुपये से कम के दैनिक बैलेंस पर ब्याज दर अब 4.50 प्रतिशत होगी और 200 करोड़ रुपये से अधिक के दैनिक बैलेंस पर यह 4.50 प्रतिशत होगी। ये दरें 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगी। बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उल्लेख किया है कि 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी बचत खाते पर 6 फीसदी तक ब्याज दर अर्जित करें।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी काफी अच्छी ब्याज दरें पेश कर रहा है। इस बैंक में आपको 1 लाख रुपये तक पर 4.00 फीसदी तक, 1 लाख रुपये से ऊपर और 1 करोड़ रुपये तक पर 6.25 फीसदी और 1 करोड़ रुपये से ऊपर 5.0 फीसदी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों के मुताबिक बचत खाते में दैनिक बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाएगी। बचत खाते में दैनिक बैलेंस के आधार पर इंक्रीमेंटल राशि पर स्लैब दरें लागू होती हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का नया खाता
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एक नया खाता पेश किया है। ये है नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट। 10 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु के लोग नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। यह एक जीरो बैलेंस बचत खाता है। इसमें मासिक ब्याज क्रेडिट, अपना खुद खाता नंबर चुनने का विकल्प, ऑफ़र और छूट की एक रेंज के साथ आजीवन मुफ्त डेबिट कार्ड जैसे फायदे मिल रहे हैं। आपोक मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं सहित कई सुविधाएँ प्रदान करता है।
नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट के फायदे
नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट में आपको रुपे क्लासिक डेबिट कार्ड मिलेगा, जिस पर 3,000 रुपये की दैनिक एटीएम लेनदेन ट्रांजेक्शन और 2,000 रुपये की दैनिक पीओएस और ई-कॉमर्स लेनदेन लिमिट होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications