नई दिल्ली, अप्रैल 26। मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि वह देसी गायों के पालन-पोषण करने वाले किसानों को 900 रुपये प्रति माह देगी। यानी इन किसानों को सालाना 10800 रु दिए जाएंगे। ये उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो गाय पालते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि पर नीति आयोग की वर्कशॉप को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने इस वर्कशॉप को वर्चुअली संबोधित किया और उसमें ऐलान किया कि देसी गायों को पालने वाले किसानों को 900 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का गठन
सीएम ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के गठन की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देसी (स्वदेशी) गाय प्राकृतिक खेती के लिए जरूरी है। किसानों को कम से कम एक देसी गाय पालनी चाहिए। हमने ऐसे किसानों को हर महीने 900 रुपये देने का फैसला किया है। चौहान ने इस वर्कशॉप के दौरान अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार एक किसान को एक देसी गाय के लिए एक वर्ष में कुल 10,800 रुपये मिलेंगे।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
उन्होंने यह भी बताया कि मप्र सरकार राज्य के 52 जिलों के 100 गांवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष गतिविधियां शुरू करने जा रही है। मौजूदा खरीफ फसल सीजन के साथ प्रदेश के 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसे किसानों की तलाश कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 1.65 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती में रुचि दिखाई है।
प्रदेश में वर्कशॉप होंगी आयोजित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए माहौल बनाने के लिए प्रदेश में वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। सीएम ने आगे कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में पांच फुल टाइम वर्कर नियुक्त किए जाएंगे। उन्हें इस काम के लिए भुगतान भी किया जाएगा। चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर कृषि क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा।
कौन-कौन हुआ वर्कशॉप में शामिल
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
गोबर से कमाई
इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार लोगों को गोबर से पैसे कमाने का एक नया तरीका बताया था। उन्होंने कहा कि यदि आप कुछ नहीं कर सकते तो गोबर बीनिए। उन्होंने इससे 30 हजार रुपये तक हर महीने कमाने की बात कही। सोमवार को राज्य की राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने ये बातें कहीं। छत्तीसगढ़ में लोग गोबर बीनकर हर महीने 30 हजार रुपये तक कमा रहे हैं। दरअसल सीएम बघेल ने राज्य में गोधन न्याय योजना चलाई है, जिसके तहत सरकार किसानों और लोगों से गोबर खरीदती है। इसी योजना की जानकारी देते उन्होंने बेरोजगार लोगों को पैसे कमाने का तरीका बताया। सरकार की इस योजना से बहुत से लोग पैसा कमा भी रहे हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications