नई दिल्ली, अक्टूबर 12। खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में तेजी से गिरकर 4.35 प्रतिशत पर आ गई, जो अगस्त में 5.30 प्रतिशत थी। मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में गिरावट से खुदरा महंगाई घटी है। बता दें कि सितंबर में खुदरा महंगाई 5 महीनों के निचले स्तर पर आ गयी है। इस बात का खुलासा मंगलवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों से हुआ है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (सीपीआई) मुद्रास्फीति अगस्त में 5.30 प्रतिशत और सितंबर 2020 में 7.27 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2021 में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 0.68 प्रतिशत रह गई, जो अगस्त महीने में रही 3.11 प्रतिशत से काफी कम है। सरकार ने अगस्त के औद्योगिक उत्पादन के भी आंकड़े जारी किए हैं। अगस्त में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा।

आरबीआई का टार्गेट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), जो मुख्य रूप से अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति के लिए सीपीआई-आधारित मुद्रास्फीति पर गौर करता है, को सरकार ने इसे 4 प्रतिशत रखने का टार्गेट दिया है, जिसमें दोनों ओर 2 प्रतिशत का सहिष्णुता बैंड है। यानी अधिकतम 6 फीसदी और न्यूनतम 4 फीसदी। आरबीआई ने 2021-22 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। वहीं दूसरी तिमाही में 5.1 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.5 प्रतिशत और चालू वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
औद्योगिक उत्पादन इंडेक्स
भारत में औद्योगिक उत्पादन अगस्त में स्थिर रहा। अगस्त में सालाना आधार पर इसमें 11.9 प्रतिशत की बढ़त हुई, जो जुलाई में 11.4 प्रतिशत बढ़ा था। 12 अक्टूबर को केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों से पता चलता है कि औद्योगिक उत्पादन ने स्थिर गति बनाए रखी। आईआईपी में मार्च 2021 से वृद्धि बरकरार है।
पिछले कुछ महीनों का प्रदर्शन
मई में औद्योगिक उत्पादन में 28.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और अप्रैल में 134 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त में, विनिर्माण क्षेत्र उत्पादन में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो जुलाई की 10.4 प्रतिशत से थोड़ी कम और जून में 13 प्रतिशत रही थी। मई में इसमें 34.5 फीसदी और अप्रैल में करीब 200 फीसदी का उछाल आया था। जुलाई 2019 की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट 2 फीसदी कम रहा। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर लगे लॉकडाउन को देखते हुए 2020 के ज्यादातर हिस्से में मैन्युफैक्चरिंग में भारी गिरावट आई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications