
Repo rate news : बढ़ती महंगाई के प्रभावो से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले 4 महीनो में लागातार रेपो दरो को बढ़ाया है। कई सारी रेटिंग एजेंसियों ने अपने अनुमान में दावा किया है कि, भारत में महंगाई दर अभी और बढ़ सकती है और आरबीआई महंगाई को काबू करने के लिए रेपो दरो में बढ़ोत्तरी कर सकता है, लेकिन इन सभी रेटिंग एजेंसियों के उलट एसबीआई इकोनॉमिक रिसर्च टीम का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर में मौद्रिक नीति के बाद रेपो दरो में बढ़ोत्तरी को रोक देगा।
एसबीआई रिसर्च ने किया है दावा
एसबीआई इकोरैप ने अपने ताजा रिपोर्ट में इस बाता का अनुमान लगाय है। एसबीआई का मानना है कि 6.25 फीसदी दर अभी के लिए टर्मिनल रेट हो सकती है। बैंक का कहना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (NPC) 7 दिसंबर 2022 को रेपो दर को 35 आधार अंकों बढ़ाकर रेपो दर को 6.25 प्रतिशत कर देगी।
अर्थव्यस्था में हो रहा है सुधार
एसबीआई का यह दावा कई घरेलू और वैश्विक कारकों में सुधार से उपजा है। बैंक का कहना है कि दिसंबर 2022 के बाद मुद्रास्फीति धिरे धिरे कम होने लगेगी। एसबीआई ने कहा कि मार्च 2023 तक मुद्रास्फीति को लगभग 5.2 प्रतिशत के स्तर पर होने के लिए आंका गया है।

मुद्रास्फिति होगी कम
एसबीआई के मुताबिक सीपीआई मुद्रास्फीति (विशेष रूप से खाद्य सीपीआई ) बेमौसम बारिश के प्रभावित हुई थी। अब इसके रिकवर होने की संभावना है। बैंक का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से 7.2 प्रतिशत गिरने के बाद रुपया अब कमजोर स्थिति में नहीं है। एसबीआई के मुताबिक यूक्रेन युद्ध के बाद रुपये की सप्लाई चेन बेहद प्रभावित हुआ है। सप्लाई चेन प्रभावित होने की वजह से रुपए में गिरावट हुई थी

अगले साल स्थिति और बेहतर होगी
बैंक का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि यदि बैंको में पैसा आता रहा और सॉफ्टवेयर निर्यात में देश अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो देश की इकोनॉमिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। RBI के डेटा के मुताबिक Q2 में सॉफ्टवेयर निर्यात बेहतर था। एसबीआई ने कहा है कि अमेरिका में मुद्रास्फीति में कमी अमेरिकी फेडरल बैंक को अपनी दर-वृद्धि की गति को धीमा करने के लिए प्रेरित करेगी। एसबीआई का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यस्था अब मंदी के प्रभाव से ऊबर रही है।
More From GoodReturns

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications