फिर सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, चेक करें नया रेट

सोमवार की स्थिरता के बाद आज यानि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

नई द‍िल्‍ली: सोमवार की स्थिरता के बाद आज यानि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल भी 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर और मुंबई में 4 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

Good News Petrol And Diesel Became So Cheap Today

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार (18 फरवरी 2020) को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 71.89 रुपये, 77.56 रुपये, 74.53 रुपये और 74.68 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। दूसरी ओर चारों महानगर में डीजल क्रमश: 64.65 रुपये, 67.75 रुपये, 66.97 रुपये और 68.27 रुपये प्रति लीटर के भाव पर ग्राहकों को मिल रहा है।

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+