नई दिल्ली, अगस्त 1। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन के मामले में केंद्र सरकार के लिए एक अच्छी खबर आई है। जून में 1 लाख करोड़ रुपये से नीचे रहने के बाद जुलाई महीने में जीएसटी कलेक्शन एक बार फिर से 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा। जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 1,16,393 करोड़ रुपये रहा। जुलाई 2020 के मुकाबले जुलाई 2021 में जीएसटी कलेक्शन में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जब अधिकतर आर्थिक गतिविधियां कोविड की पहली लहर से प्रभावित हुई थीं। बढ़े हुए रेवेन्यू कलेक्शन से पहली तिमाही में राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है, जो आठ साल के निचले स्तर पर आ गया है।

कई महीने बाद रहा था 1 लाख करोड़ रु से कम
जून से पहले जीएसटी कलेक्शन में बीते कई महीनों में लगातार सुधार देखा गया था। मगर जून में यह गिर कर 92,849 करोड़ रुपये तक गिर गया था। इससे पहले लगातार 8 महीने तक जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। दूसरी लहर के कारण लगे स्थानीय लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं, जिससे जून में जीएसटी 1 लाख करोड़ रु से कम रहा।
जुलाई में कितना रही सीजीएसटी
जुलाई में सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) 22,197 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) 28,541 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) 57,864 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 27,900 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 7,790 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 815 करोड़ रुपये सहित) रहा। इनमें 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 के बीच दाखिल जीएसटीआर-3बी रिटर्न से प्राप्त जीएसटी कलेक्शन के साथ-साथ आईजीएसटी और इसी अवधि के लिए आयात से प्राप्त उपकर शामिल हैं। जून 2021 के लिए जीएसटी कलेक्शन गिर कर 92,849 करोड़ रुपये रह गया था। सितंबर 2020 में जीएसटी संग्रह 95,480 करोड़ रुपये था। फिर जून तक 8 महीनों तक जीएसटी कलेक्शन लगातार 1 लाख करोड़ रु से अधिक रहा। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि जून 2021 के लिए जीएसटी संग्रह मई 2021 के दौरान किए गए बिजनेस लेनदेन से संबंधित है। जबकि मई के दौरान अधिकांश राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों कोरोना के कारण पूर्ण या आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा हुआ था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications