नयी दिल्ली। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को घोषणा की है कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) सिस्टम 14 दिसंबर 2020 से पूरे साल 24x7 यानी चौबीस घंटे और हफ्ते के सातों दिन चालू रहेगा। आरबीआई पहले ही एनईएफटी सर्विस को 24x7 शुरू कर चुका है। ये दोनों ही सर्विस ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए बहुत उपयोगी हैं। आरबीआई ने एक बयान में कहा भारत दुनिया भर के कुछ ही ऐसे देशों में से एक बन गया है जो पूरे साल आरटीजीएस सिस्टम को ऑपरेट करेगा।
हाल ही में किया गया था ऐलान
बता दें कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आरटीजीएस सिस्टम को 24 घंटे शुरू करने का ऐलान किया था। आरबीआई गवर्नर की घोषणा के कुछ ही दिनों में इसे चालू करने का भी ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या होता है आरटीजीएस सिस्टम।
कम से कम 2 लाख रु का ट्रांसफर
आरटीजीएस सिस्टम मुख्य रूप से ज्यादा पैसों के लेनदेन के लिए है। यह रियल-टाइम पर आधारित होता है। आरटीजीएस के माध्यम से कम से कम 2 लाख रु एक साथ ट्रांसफर किए जा सकते हैं। जबकि इस माध्यम से पैसा ट्रांसफर करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। जब आप लेन-देन करते हैं तो इस ट्रांसफर में लाभार्थी बैंक को तुरंत पैसा ट्रांसफर करने का निर्देश मिलता है और ट्रांसफर तुरंत किया जाता है। जुलाई 2019 से आरबीआई ने देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NEFT और RTGS के माध्यम से लेनदेन पर शुल्क लगाना बंद कर दिया था।
कब शुरू हुई थी आरटीजीएस सर्विस
देश में आरटीजीएस सिस्टम की शुरुआत मार्च 2004 में हुई थी। शुरुआत में इसे केवल 4 बैंकों ने शुरू किया था। अब रोज आरटीजीएस के जरिए रोजाना 237 बैंकों से करीब 6.35 लाख लेन-देन होती हैं। इन लेन-देन की प्रतिदिन वैल्यू 4.17 लाख करोड़ रु रहती है। नवंबर में आरटीजीएस के जरिए औसत लेन-देन वैल्यू 57.96 लाख रु रही थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
